जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'यार तू सबको बिगाड़ रहा है', दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के बीच रणवीर का बयान हुआ वायरल, बोले- कर लो थोड़ी सी ज्यादा शूटिंग

दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है. उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था. जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं. आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था.

'यार तू सबको बिगाड़ रहा है', दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के बीच रणवीर का बयान हुआ वायरल, बोले- कर लो थोड़ी सी ज्यादा शूटिंग
Image Credits: Deepikapadukone/Instagram/Ranveer Singh/IANS
Advertisement

हिंदी सिनेमा में आठ घंटे काम करने का मुद्दा दोबारा गरमा गया है. दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी. दीपिका का कहना था कि इंडस्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है. 

दीपिका का कंगना ने किया सपोर्ट 

वहीं इस मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और कहा कि वो इसकी हकदार हैं. जिसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा 8 घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम के मामले में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह दोनों की राय बहुत अलग है. 

रणवीर ने धुरंधर के टाइम कितने घंटे काम किया 

Advertisement

दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है. उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था. जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं.  आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था. 

‘आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है’

वहीं एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनकी वजह से उनके बाकी को-स्टार को भी परेशानी होती थी, क्योंकि वह आठ घंटे की शिफ्ट पर यकीन नहीं करते. उन्होंने कहा था, हिंदी सिनेमा में या एक फिल्म को बनाने में आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है, तो थोड़ा ज्यादा कर लो शूटिंग, क्योंकि मैं काम को 'ट्रांजेक्शन' या सिर्फ एक लेन-देन के रूप में नहीं देखता.”

‘मैं सिनेमा के शिफ्ट स्टैंडर्ड को खराब कर रहा हूं’

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि “कई बार लोग बाकी आर्टिस्ट को कहते हैं और मैनेजमेंट शिकायत करती है कि यार तू सबको बिगाड़ रहा है, सब लोग बोलते हैं कि 8 घंटे की शिफ्ट में तू 10 घंटे-12 घंटे की शूटिंग करता है तो फिर हमलोगों को भी करना पड़ता है. सबलोग कहते हैं कि यार रणवीर ने कर लिया तो तू क्यों नहीं. अब 8 घंटे में वो चीज जो हम चाहते हैं अगर वो नहीं बनी तो ठीक है न, आप कर लो थोड़ी सी ज्यादा शूटिंग.”

Advertisement

रणवीर का ये बयान सालों पुराना है

बता दें कि रणवीर सिंह का बयान दीपिका पादुकोण के बयान से पहले आया था, जब दोनों साथ में कई फिल्में कर रहे थे. साथ ही एक्ट्रेस अब तक मां भी नहीं बनी थी. 

8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के चलते इन फिल्मों से बाहर हुईं दीपिका

यह भी पढ़ें

दीपिका के बयान का बहुत सारे सिलेब्स ने सपोर्ट किया, सिवाय रणवीर सिंह के. जबकि संदीप रेड्डी वांगा और फराह खान जैसे डायरेक्टर ने जमकर विरोध किया. यही कारण था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को ठुकरा दिया था, जिसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया. इसके अलावा दीपिका को कल्कि 2 से भी बाहर होना पड़ा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें