जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए 'करण-अर्जुन', सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी

दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए 'करण-अर्जुन', सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी
Image credits: vivekdahiya's /instagram
Advertisement

टेलीविजन की मशहूर और लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया. 

दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए 'करण-अर्जुन'

मंगलवार को एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी. दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं. एक्ट्रेस  ने लिखा, "इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है.”

विवेक ने जताई खुशी

विवेक ने लिखा, "मेरे करण-अर्जुन आ गए. नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए.”

Advertisement

कपल को टीवी हस्तियों ने दी बधाइयाँ 

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. दिव्यांका और विवेक के फैंस के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. एक्ट्रेस सिरेन मिर्जा, शालिनी कपूर, भोजपुरी  एक्ट्रेस मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, गायक सुधीर यदुवंशी और कॉमेडियन-एक्ट्रेस जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुरी समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई दी.

कब हुई थी दोनों की शादी?

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. दोनों शो के लीड एक्टर्स थे. साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में कपल ने सगाई की. सगाई के 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल में हुई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

हालांकि, शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें