जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘धुरंधर 2’ का खेल होगा खत्म, रामायण को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, भगवान ‘राम’ बन रणबीर तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभा रहे है. अपने पसंदीदा एक्टर को 'राम' अवतार में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ का खेल होगा खत्म, रामायण को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, भगवान ‘राम’ बन रणबीर तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
Advertisement

इस वक्त बॉलीवुड में सिर्फ एक ही फिल्म छाई हुई है और वो है धुरंधर 2. जबसे ये फिल्म रिलीज़ हुई है,तभी से बॉक्स ऑफ़िस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है, कोई भी फिल्म इसके सामने नहीं टिक पा रही है, 7 दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का कारोबार कर लिया है. लेकिन एक फिल्म है, जो धुरंधर से भी बड़ी हिट फिल्म बनने का दम रखती दिखाई दे रही है, 

रामायण को लेकर नमित मल्होत्रा का बड़ा ऐलान

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभा रहे है. अपने पसंदीदा एक्टर को 'राम' अवतार में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब इस इंतजार को खत्म करने की तारीख सामने आ गई है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक कब जारी होगा. 

नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया और राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था, ''रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि हर भारतीय की भावना से जुड़ी हुई है. पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम किया है, ताकि 'रामायण' को उसके असली रूप और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके. ‘’

फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक कब जारी होगा?

Advertisement

पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि वो हनुमान जयंती के दिन 2 अप्रैल को 'राम' की अगली झलक दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. इस झलक को दुनिया भर के फैंस के सामने भव्य तरीके से पेश किया जाएगा. साथ ही उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतना इंतजार किया और उन पर भरोसा बनाए रखा. नमित मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' की अगली झलक आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं.  साथ ही हम अपने कई साल के प्रयासों को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने जा रहे हैं. इस खास पल को दुनिया भर में मनाएंगे. आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद.’’

क्या धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी रामायण

इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को लेकर अभी इसे जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म ब़ॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर 2 को पटखनी देने का दम रखती है. फिल्म पर हॉलीवुड की हस्तियां भी काम कर रही हैं, जो इसे और बड़ा बना रही हैं. 

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायण का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 

कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले  नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

फिल्म की ख़ास बातें

रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक

Advertisement

बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Advertisement

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें