जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, मुलाकात के दौरान किस पर हुई चर्चा, क्या बढ़ जाएगी ममता बनर्जी की टेंशन?

इस मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच काफी अहम मुद्दों पर बात हुईं. मीडिया से बात करते हुए बंगाल के सीएम सुवेंदु और बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन ने बताया है कि उन्होंने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, मुलाकात के दौरान किस पर हुई चर्चा, क्या बढ़ जाएगी ममता बनर्जी की टेंशन?
Image Credits: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हाल जाना. 

मुलाक़ात के दौरान किस पर हुई चर्चा 

वहीं इस मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच काफी अहम मुद्दों पर बात हुईं. मीडिया से बात करते हुए बंगाल के सीएम सुवेंदु और बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन ने बताया है कि उन्होंने मुलाक़ात के दौरान क्या चर्चा की. सीएम सुवेंदु ने मिथुन के बारे में बात करते हुए कहा, “देखिए मिथुन दा पिछले 5 साल से भी ज्यादा क़रीब-करीब 6 साल उन्होंने पश्चिम बंगाल का परिवर्तन लाने के लिए बहुत मेहनत किया. वो बीजेपी के NEC के मेंबर भी हैं. बंगाल में और पूरा देश में उनका लोकप्रिय व्यक्तित्व है. उनकी फैन फ़ॉलिंग ना सिर्फ बीजेपी में बल्कि उसके बाहर भी है और वो एक सच्चे राष्ट्रवादी भी हैं.”

सीएम सुवेंदु ने क्या कहा?

सीएम ने आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री बनने के बाद मिथुन दा से मुलाक़ात करने के लिए आया था. बहुत सीनियर हैं उनका आशीर्वाद भी ले लिया और चुनाव कैंपेन के दौरान कुछ-कुछ काम उन्होंने सारे एरिया में बोल के रखा है. सभी काम तो अभी एक साथ करना मुश्किल है. लेकिन आने वाले 3-4 महीने में मिथुन दा क्या-क्या काम करेंगे. मुझे भी क्या-क्या काम करना चाहिए. इस पर बातचीत हुई. 

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?

वहीं इस दौरान मिथुन ने कहा, जो-जो काम करना है मुझे, जो जो मैंने वादा किया है. वो पूरा करना है. और पूरा करने से पहले मैं सीएम को बताऊंगा. सीएम ने कह दिया आप इसे कीजिए. मैं इसका पालन करूंगा.”

सुवेंदु ने मिथुन दा को भेंट में क्या दिया?

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान एक्चर को मां काली की प्रतिमा भेंट कीं. जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया तस्वीर भी वायरल हो रही है. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती और शुवेंदु अधिकारी दोनों की पश्चिम बंगाल में अच्छी लोकप्रियता है. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम सुवेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती की इस मुलाक़ात से ममता बनर्जी की भी टेंशन बढ़ सकती है. मुलाक़ात के दौरान हुई बातचीत में सीएम ने खुलासा किया है कि 3-4 महीने में कुछ जरुरी काम होने वाले हैं. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बंगाल की राजनीति में आगे क्या-क्या  देखने को मिलता है. 

सुवेंदु ने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया

हालांकि, पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने हैं. मुख्यमंत्री ने रविंद्र भारती विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त कर जनसेवा को ही अपना परिवार मानते हुए आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया है. 

Advertisement

बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु कब शामिल हुए थे

1995 में कंथी नगरपालिका के पार्षद के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम किया और 2007 के नंदीग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाई. सितंबर 2020 में मतभेदों के चलते वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.

बीजेपी में कब शामिल हुए थे सुवेंदु अधिकारी

Advertisement

वहीं, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की भले ही पश्चिम बंगाल में अच्छी लोकप्रियता रही लेकिन उनका राजनीतिक सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है. फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अभिनेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. 

पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. हालांकि, शारदा चिट फंड घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने 2016 के अंत में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली. 7 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए. बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में अपना प्रमुख बंगाली चेहरा और स्टार प्रचारक बनाया. उनकी रैलियों में भारी भीड़ जुटी और उन्होंने पार्टी के लिए सघन प्रचार किया.

मिथुन पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने तक सीमित

Advertisement

यह भी पढ़ें

मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी राजनीति में कोई प्रशासनिक पद या चुनाव लड़ने के बजाय खुद को मुख्य रूप से पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तक ही सीमित रखा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें