×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले हुई बल्ले-बल्ले, कर डाली इतनी बड़ी महाडील, रणवीर सिंह-आदित्य धर की हुई चांदी!

धुरधंर 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, वहीं रिलीज़ से पहले ही फिल्म के मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है. दरअसस धुरंधर 2 की महाडील ने मेकर्स की चांदी कर दी है.

Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले हुई बल्ले-बल्ले, कर डाली इतनी बड़ी महाडील, रणवीर सिंह-आदित्य धर की हुई चांदी!
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जबसे रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने जनता का दिल जीत लिया है. इस फिल्म के ज़रिए रणवीर सिंह ने ज़ोरदार वापसी की है, जिसका इंतज़ार लंबे वक्त से हो रहा था. 

 धुरंधर 2 ने रिलीज़ से पहले इतिहास रच दिया 

अब हर किसी को 19 मार्च का इंतज़ार है, क्योंकि इस दिन फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज रिलीज होगा. फिल्म के दूसरे पार्ट का छोटा सा टीज़र भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फिल्म का दूसरा पार्ट अभी रिलीज़ भी नहीं हुआ है और धुरंधर ने इतिहास रच दिया है. 

Advertisement

जियो हॉटस्टार ने धुरंधर 2 के डिजीटल राइट्स कितने करोड़ में खरीदे?

धुरंधर 2 के डिजीटल राइट्स को जियो हॉटस्टार ने खरीदा है, वहीं सुनने में आ रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए ऐतिहासिक डील की गई है. फिल्म के राइट्स को 150 करोड़ के भारी-भरकम रकम में खरीदा गया है. 

नेटफ्लिक्स ने दोनों पार्ट्स को कितने करोड़ में खरीदा था?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले पार्ट की रिलीज़ से पहले नेटफ्लिक्स ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए लगभग 175 करोड़ रूपए की डील की थी. हालांकि जियो स्टूडियोज ने केवल फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए 150 करोड़ का तगड़ा अमाउंट दिया है. धुरंधर के पहले पार्ट के लिए नेटफ्लिक्स ने 85 करोड़ की  डील की थी. लेकिन जियो हॉटस्टार के साथ पार्ट 2 की ये डील अपने आप बड़ी बात है, जो ये दिखाती है कि रणवीर सिंह की फिल्म कितनी बड़ी हो गई है. 

ओटीटी पर कब रिलीज़ होगी धुरंधर 2?

Advertisement

बता दें कि धुरंधर 2 जहां 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. वहीं दूसरे पार्ट के ओटीटी रिलीज़ का भी खुलासा हो गया है, दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज, मई में जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी. फिल्म को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. 

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट 

धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी गूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं. 

धुरंधर ने कितने करोड़ का कारोबार किया था?

Advertisement

बता दें कि धुरंधर के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया था, 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 890 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 1300 करोड़ का कारोबार कर लिया था. ये हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. 

धुरंधर ने कई फिल्मों को चटाई थी धूल

धुरंधर रणवीर के करियर में बेहद ही अहम साबित हुई हैं, बीते कुछ सालों से एक्टर की फिल्में ब़ॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप साबित हो रही थी, लेकिन धुरंधर की रिलीज़ के बाद एक्टर के करियर से फ्लॉप का सूखा ख़त्म हो गया है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में जवान, पठान, छावा और एनिमल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 

टॉक्सिक-धुरंधर 2 में होगी टक्कर

यह भी पढ़ें

धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. इस बार ये फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ होगी. इस फिल्म का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें