जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, वंदे भारत ट्रेन से की यात्रा, Video जारी कर विरोधियों को ऐसे दिया करारा जवाब

अनुपम खेर ने पोस्ट किए गए वीडियो के जरिए सभी से पीएम की बात मानने को लेकर कहा कि नमस्कार दोस्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि हम सभी को पेट्रोल और डीजल बचाने की कोशिश करनी चाहिए

PM मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, वंदे भारत ट्रेन से की यात्रा, Video जारी कर विरोधियों को ऐसे दिया करारा जवाब
Image Credits: Anupamkher/Instagram/IANS/Video Grab
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार शेयर करते रहते हैं.  सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और यात्रा के टिकाऊ तरीके अपनाने की अपील का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की. 

मोदी की अपील पर क्या बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने पोस्ट किए गए वीडियो के जरिए सभी से पीएम की बात मानने को लेकर कहा, "नमस्कार दोस्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि हम सभी को पेट्रोल और डीजल बचाने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही, जहां तक हो सके, सभी को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए.”

अनुपम खेर ने मानी पीएम मोदी की मदद

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा, "हमें कम दूरी के लिए अपनी कार निकालने से बचना चाहिए और रोजमर्रा के जीवन में, छोटे-छोटे बदलाव और देश के लिए योगदान देना चाहिए. मुझे लगता है कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैं जयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर रहा हूं.”

‘ये कोई बड़ा बलिदान नहीं है’

एक्टर  ने सभी को समझाते हुए कहा कि यह कोई बड़ा बलिदान नहीं है, लेकिन हम सभी छोटे-छोटे प्रयास करेंगे, तो इसका फायदा हमें आगे चलकर मिलेगा. उन्होंने कहा, "आज की दुनिया में, एक जिम्मेदार नागरिक होने का मतलब सिर्फ बातें करना नहीं है बल्कि हमारी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी है.”

Advertisement

अनुपम खेर ने आगे कहा, "उदाहरण के लिए अगर दो लोग एक ही कार में यात्रा कर सकते हैं, तो दो अलग-अलग कारें क्यों निकाली जाएं? मुझे लगता है कि देश की सेवा सिर्फ सीमाओं तक ही सीमित नहीं है.”

‘जितना हो सके उतना योगदान दें’

अनुपम ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, "कभी-कभी, हम इसे अपने रोजमर्रा के जीवन के छोटे-छोटे पलों में भी देख सकते हैं और इसे देखा जाना भी चाहिए. तो चलिए, जितना हो सके उतना योगदान दें. धन्यवाद. जय हिंद.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Advertisement

अनुपम खेर के वीडियो पर क्या बोले फैंस 

बता दें कि अनुपम खेर  ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देश के लिए मुहिम में मेरा एक छोटा सा प्रयास. जय हिन्द.”  अब एक्टर के इस वीडियो पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “छोटे छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन आता है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अनुपम सर, मैं आपके साथ हूँ. एक भारतीय होने के नाते, मैं आपका पूर्ण समर्थन करता हूँ. मोदी जी की अपील का मैं तहे दिल से समर्थन करता हूँ. जय हिंद, जय भारत”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “ये अपने देश के प्रति हमारी भक्ति, ईमानदारी और जिम्मेदारी. मोदी जी की बात बहुत गहराई से समझना जरूरी है, देश का पिता अगर परिवार से कोई अनुरोध कर रहे है तो इसका साफ मतलब है कि वो हमे किसी बड़ी परेशानी से बचाना चाहते हैं. हमलोग भी अपनी तरफ से प्रयास कर रहे है और औरों से भी अनुरोध कर रहे है कि वो अपनी जिम्मेदारी समझे.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ye bahut achi baat kahi hai apne jai shree ram"

अनुपम खेर का वीडियो देख विरोधियों को लगेगी मिर्ची 

बता दें कि जिस तरह से अनुपम खेर ने पीएम मोदी की बात मानकर अपनी गाड़ी छोड़ ट्रेन से जानने का फैसला किया और लोगों से भी इसे लेकर अपील की है, वो मोदी विरोधियों को रास नहीं आएगा, प्रकाश राज समेत विपक्ष में बैठे कई लोग पीएम मोदी की इस अपील पर तंज कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं, हालांकि अनुपम खेर ने अपनी वीडियो जारी कर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें