जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाकाल के दरबार पहुंचे अनुपम खेर, VIDEO जारी कर बोले- ऐसा नहीं है सिर्फ VIP…

अनुपम खेर ने अपनी इस खास यात्रा की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में घूमते नजर आ रहे हैं. इस मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है.

महाकाल के दरबार पहुंचे अनुपम खेर, VIDEO जारी कर बोले- ऐसा नहीं है सिर्फ VIP…
Image Credits: Instagram/Anupamkher
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर  अनुपम खेर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक और धार्मिक यात्राओं को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वो समय-समय पर देश के अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करते हैं और अपने अनुभव फैंस के साथ साझा करते हैं. इस कड़ी में हाल ही में वह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आरती में भी हिस्सा लिया. 

अनुपम खेर ने महाकाल ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने अपनी इस खास यात्रा की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में घूमते नजर आ रहे हैं. इस मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. 

अनुपम खेर ने पोस्ट में क्या लिखा?

इस पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, ''उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा. यहां भगवान के दर्शन किए और आप सबके लिए भी प्रार्थना की. यहां आना अद्भुत और दिव्य अनुभव रहा. भारत सच में ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है, जिनकी प्राचीनता और इतिहास अविश्वसनीय है. आज आत्मा को एक अलग ही शांति और शक्ति का अनुभव हुआ हर हर महादेव! हर हर महाकाल.’’

Advertisement

वीडियो में क्या बोले अनुपम खेर?

पोस्ट में शेयर किए गए वीडियो में अनुपम खेर का उत्साह साफ देखने को मिल रहा है. एक वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, "जय महा काल! मैं यहां उज्जैन में हूं. मैं मंदिर में पूजा करने आया हूं. मैं आरती में मौजूद था, और मुझे बहुत अच्छा लगा. मैंने सबके लिए, आपकी शांति, खुशी और भलाई के लिए प्रार्थना की. मैंने देश के लिए भी प्रार्थना की.”

एक्टर ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की

Advertisement

इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ''यहां सिर्फ वीआईपी के लिए नहीं, बल्कि सभी भक्तों के लिए बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है. यहां सब कुछ अच्छे से ऑर्गनाइज्ड है. मेरे मोबाइल में, मेरे पास भगवान शिव की एक सुंदर तस्वीर है. हर हर महादेव! हर हर महादेव!''

अनुपम खेर का वर्क फ़्रंट

Advertisement

बता दें कि अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला' के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह फिर से कमल किशोर खोसला के किरदार में दिखाई देंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं. फिल्म में उनके अलावा, बोमन ईरानी, ​​परवीन डबास, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, तारा शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकार भी होंगे.इसके अलावा, अनुपम खेर के पास  सूरज बड़जात्या का नया प्रोजेक्ट भी हैं. ये प्रेम मोह लिया में वो आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ नज़र आएंगे. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें