×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Bengal में सत्ता परिवर्तन के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिम वोट के बिना भी बंगाल में सरकार बन सकती है

मिथुन ने कहा कि बंगाल में अब 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा और राज्य विकास की नई राह पर चलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सालों तक बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकरण और मुस्लिम वोट बैंक के आधार पर चलाया गया.

Bengal में सत्ता परिवर्तन के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिम वोट के बिना भी बंगाल में सरकार बन सकती है
Image Credits:Mithun Chakraborty/Instagram/IANS/Mamata Banerjee/ IANS/Kuntal Chakrabarty
Advertisement

डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की ऑफिशियली घोषणा कर दी गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी मीडिया और दर्शकों को दिखाया गया. पूरा कार्यक्रम बंगाल के बदले हुए राजनीतिक माहौल और फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को लेकर चर्चाओं में रहा. 
 
‘आखिरी सवाल’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म की कहानी बाबरी मस्जिद विध्वंस, आरएसएस की भूमिका और इससे जुड़े राजनीतिक-ऐतिहासिक विमर्श पर आधारित है. फिल्म में संजय दत्त अहम भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि, संजय दत्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं थे. कार्यक्रम में बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहे. उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. एक्ट्रेस  समीरा रेड्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

मिथुन चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे

Advertisement

आईएएनएस से बातचीत में डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने बताया कि आने वाले समय में मिथुन चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और चुनाव के बाद मिथुन दा की तारीखों का इंतजार था. ट्रेलर दिखाए जाने पर दर्शकों और समर्थकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर हम उत्साहित हैं, 

‘बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को पहले बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात प्रमुखता से उठी कि पिछली सरकार के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रोका गया था. मंच से कहा गया कि ‘बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को पहले बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ बंगाल में रिलीज होने जा रही है. 

मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अब सिर्फ ‘आखिरी सवाल’ ही नहीं, बल्कि ‘बंगाल फाइल्स’ भी बंगाल में रिलीज होगी.  उन्होंने फिल्म को 'वो सच्चाई' बताया जिसे देश को जानना चाहिए. मिथुन ने कहा कि बंगाल में अब 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा और राज्य विकास की नई राह पर चलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सालों तक बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकरण और मुस्लिम वोट बैंक के आधार पर चलाया गया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने साबित कर दिया है कि 'मुस्लिम वोट के बिना भी बंगाल में सरकार बन सकती है.’

'जनता अपना फैसला दे चुकी है

चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मिथुन ने कहा, ''जनता अपना फैसला दे चुकी है, अब उनके सवाल पूछने से कोई फर्क नहीं पड़ता.’’वहीं, नमाशी चक्रवर्ती ने अपने किरदार और फिल्म के अनुभव साझा किए. समीरा रेड्डी ने कोलकाता को 'भारत की सांस्कृतिक राजधानी' बताते हुए बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया. 

बंगाल के सीएम बने सुवेंदु अधिकारी

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें की बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है, बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से ममता बनर्जी की पार्टी TMC को करारी मात दी है. ख़ुद ममता भी अपनी भवानीपुर सीट से हार गई हैं, उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने भारी मतों से हराया था. अब सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी ने बंगाल का सीएम बना दिया है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें