×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

’14 साल बाद…’,मामी सुनीता के पैरों में गिरे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा ने भी मांगी माफी, जानें क्यों हुआ था झगड़ा

कृष्णा अपनी मामी को देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने फर्श पर लेटकर अपनी मामी के पैर पकड़ लिए और बीते सालों में हुई हर गलती और उनके दिल को पहुंची ठेस के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

’14 साल बाद…’,मामी सुनीता के पैरों में गिरे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा ने भी मांगी माफी, जानें क्यों हुआ था झगड़ा
Image Credits: Videograb/Krushnaabhishek/colorstv/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले कुछ सालों से चली आ रही कड़वाहट आखिरकार खत्म हो गई है. कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' शो के दौरान जब सुनीता आहूजा ने एंट्री ली, तो सेट पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए.  इस दौरान कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के आंखों में आंसू नजर आए.

मामी सुनीता के पैर पकड़ कृष्णा ने मांगी माफी

दरअसल, शो के दौरान कृष्णा अपनी मामी को देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने फर्श पर लेटकर अपनी मामी के पैर पकड़ लिए और बीते सालों में हुई हर गलती और उनके दिल को पहुंची ठेस के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. 

Advertisement

सुनीता ने कृष्णा को किया माफ़ 

कृष्णा की माफी पर सुनीता ने बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें गले लगाया और कहा कि कृष्णा उनके बेटे जैसा है. मां कभी बच्चों से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकती. सुनीता ने साफ किया कि अब उनके मन में किसी के लिए कोई खटास नहीं है और वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं. 

कश्मीरा ने भी सुनीता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी 

Advertisement

इस दौरान कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी भावुक नजर आईं. एक समय में सुनीता और कश्मीरा के बीच जुबानी जंग देखी गई थी, लेकिन इस मुलाकात में कश्मीरा ने भी दिल से अफसोस जताया. उन्होंने सुनीता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह परिवार को बहुत याद करती थीं. 

जानें क्यों हुआ था झगड़ा

सुनीता और कृष्णा-कश्मीरा का यह झगड़ा करीब 14 साल पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट और आपसी गलतफहमी की वजह से शुरू हुआ था. दरअसल सालों पहले कश्मीरा ने कहा था की कुछ एक्टर्स चंद पैसों के लिए शादियों में नाचते हैं. सुनीता ने उनके इस कमेंट को गोविंदा  पर ताने के तौर पर लिया था. इसके बाद दोनों परिवारों ने सालों तक एक-दूसरे से दूरी बना ली थी और कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की थी. हालांकि, इस मुलाकात में गोविंदा नजर नहीं आए, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कृष्णा और गोविंदा भी एक साथ नजर आएंगे. 

‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में काम कर रहे हैं कृष्णा और कश्मीरा 

Advertisement

कृष्णा और कश्मीरा 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में अपनी कुकिंग स्किल्स से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और अब इस रीयूनियन ने शो की रौनक और बढ़ा दी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें