महाकुंभ में पहुंचीं अभिनेत्री निमरत कौर, आध्यात्मिकता से भरे कुछ खास पल
अभिनेत्री निमरत कौर हाल ही में महाकुंभ में पहुंचीं और इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
Follow Us:
महाकुंभ की अद्भुत खूबसूरती
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में देशभक्ति पर बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आई थीं। फिल्म में निमरत के साथ अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम भूमिका में हैं।
निमरत ने फिल्म में अक्षय की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया है। खास बात है कि अभिनेत्री ने अपने घर की नौकरानी और उनके बच्चों को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर आमंत्रित किया था।
निमरत जल्द ही अपकमिंग पॉलिटिकल-थ्रिलर ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगी। फिल्म में निमरत के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन और डायना पेंटी भी अभिनय करते दिखेंगे। निमरत की पिछली रिलीज ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ था, जिसमें उनके किरदार का नाम बेला बरोट था।
Input : IANS