गोविंदा संग काम कर चुके डायरेक्टर शकील नूरानी पर एक्ट्रेस ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस की पहली मुलाकात नूरानी से 2016 में लोखंडवाला में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि 'बड़े दिल वाला' और 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर नूरानी ने उनसे एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की और उन्हें काम के लिए उनसे संपर्क करने को कहा था.
Follow Us:
मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सतारा फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 12 अगस्त तक शकील नूरानी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
जानें कब का है मामला
73 साल शकील नूरानी को 33 साल एक्ट्रेस की ओर से दर्ज कराए गए, दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया है. मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना साल 2016 की है, लेकिन केस अब दर्ज किया गया है.
मुंबई पुलिस ने क्या बताया?
मुंबई पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस की पहली मुलाकात नूरानी से 2016 में लोखंडवाला में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि 'बड़े दिल वाला' और 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर नूरानी ने उनसे एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की और उन्हें काम के लिए उनसे संपर्क करने को कहा.
FIR में एक्ट्रेस ने क्या आरोप लगाया?
एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि बाद में वह एक स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए उनके मालवानी स्थित आवास पर गई. शिकायत के अनुसार, नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं. जब उन्हें होश आया, तो नूरानी ने उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया या अपने परिवार को सूचित किया तो वह इसे प्रसारित कर देंगे.
एक्ट्रेस ने आगे बताया?
अभिनेत्री का आरोप है कि नूरानी ने कथित वीडियो का इस्तेमाल करके उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि यौन संबंधों के बाद उसे बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां दी गईं. एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नूरानी सतारा जिले के मेधा इलाके में एक फार्महाउस में है.
किन फिल्मों का किया था डायरेक्शन
यह भी पढ़ें
स्थानीय पुलिस की एक टीम ने नूरानी की तलाश की और मेधा पुलिस स्टेशन ले गई, जिसके बाद मालवानी पुलिस अधिकारी सतारा पहुंचे और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को मालवनी पुलिस ने शनिवार को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया. नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. नूरानी ने बड़े दिलवाला (1999) और जोरू का गुलाम (2000) जैसी फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है.