तेलुगु सिनेमा पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में 2 सितारों की मौत, फैंस को लगा झटका
K. Bharat Kanth Accident: मशहूर तेलुगु अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर के. भरत कांत और उनके सिनेमेटोग्राफर दोस्त जी. साई त्रिलोक का एक दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया है.
Follow Us:
तेलुगु फिल्म जगत और डिजिटल कंटेंट की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर के. भरत कांत (कट्टी भरत कांत) का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में उनके दोस्त और पेशेवर सिनेमेटोग्राफर जी. साई त्रिलोक की भी मौत हुई है.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार तड़के हैदराबाद के पास आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुई. भरत कांत खुद कार चला रहे थे और उनके साथ साई त्रिलोक थे. जब उनकी कार एग्जिट 12 (तुक्कुगुडा और शमशाबाद के बीच) के पास पहुंची, तो उन्होंने ने कार से नियंत्रण खो दिया.
कंटेनर लॉरी से जा टकराई कार
तेज रफ्तार कार आगे चल रही एक धीमी गति की कंटेनर लॉरी से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लॉरी के पिछले पहिए तक उखड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस भयावह टक्कर में दोनों कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने हादसे की मुख्य वजह बताई
हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के निवासी थे और वे हैदराबाद की ओर जा रहे थे. शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह ज्यादा स्पीड और थकान को माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच चल रही है.
हादसे से इंडस्ट्री में शोक की लहर
यह भी पढ़ें
बता दें कि भरत कांत तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक उभरते हुए सितारे थे. उन्होंने 'टेनेंट' और 'ग्रामम' जैसी फिल्मों और कई लोकप्रिय शॉर्ट फिल्मों में काम किया था. सोशल मीडिया पर भी वह काफी मशहूर थे, जहां इंस्टाग्राम पर उनके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वहीं, साई त्रिलोक एक सिनेमेटोग्राफर और यूट्यूब कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे. अचानक हुई इस अनहोनी ने न केवल उनके परिवारों को बल्कि पूरे तेलुगु सिनेमा जगत और उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है.