×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी की पुलिस ने महिला संग दुष्कर्म करने वाले गहना का किया एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में लगी गोली, गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रामादेई खेड़ा मार्ग पर आधी रात को पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान मॉल कर्मी युवती से सामूहिक दु्ष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को एनकाउंटर के बाद गिरफ़्तार कर लिया.

योगी की पुलिस ने महिला संग दुष्कर्म करने वाले गहना का किया एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में लगी गोली, गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी
Image Credits: Lucknow Encounter/Photo/Video Grab/IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने मॉल में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी लोधी उर्फ गहना को आधी रात को हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगते ही शातिर बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा.

पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ़्तार

बता दें कि लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रामादेई खेड़ा मार्ग पर आधी रात को पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान मॉल कर्मी युवती से सामूहिक दु्ष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को एनकाउंटर के बाद गिरफ़्तार कर लिया. 

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगे लगा आरोपी

Advertisement

पुलिस को देखते ही ऑटो से भाग रहे 26 साल के आरोपी का बैलेंस बिगड़ने से ऑटो पलट गया, ख़ुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वो ज़मीन पर गिरकर पुलिस के समाने गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा.  

क्या था मामला?

बीती 31 मई की शाम को मॉल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही 19 साल की युवती तेलीबाग चौराहे से उपदेश के ऑटो में बैठी थी. रास्ते में अन्य सवारियों के उतर जाने के बाद आरोपी और उसके साथी ने ऑटो को गौतमखेड़ा के सुनसान जंगलों की तरफ़ मोड़ दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के दौरान सामने से आ रही एक कार की हेडलाइट देखकर आरोपी घबरा गए और पीड़ित को वहीं छोड़कर भाग निकले. डरी हुई युवती ने कार सवार से मदद मांगी और 1 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया. 

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने क्या बताया?

यह भी पढ़ें

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना निगोहां के रंजीत खेड़ा का रहने वाला शातिर अपराधी है, जिला पर रायबरेली में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए पीजीआई ट्रामा सेंटर भेजा है. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, एक अवैध देसी तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है. फ़िलहाल पुलिस वारदात में शामिल उसके फ़रार साथी की तेजी से तलाश करने में जुटी हुई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें