×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मेरठ-लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश, एटीएस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार

यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बड़े आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर भारत में आगजनी और तोड़फोड़ की साजिश रच रहा था. इस मामले में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Author
03 Apr 2026
( Updated: 03 Apr 2026
07:11 PM )
मेरठ-लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश, एटीएस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार
Advertisement

यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर भारत में आगजनी और तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था. इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

यूपी डीजीपी मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ निवासी शाकिब (सरगना), विकास गहलावत, लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू और अरबाब शामिल हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था.

गिरोह की योजनाएं और गतिविधियां

Advertisement

एटीएस की जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, राजनीतिक व्यक्तियों और महत्वपूर्ण ढांचों की रेकी कर उनकी जानकारी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को उपलब्ध कराना था. इसके बाद इन ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की योजनाएं बनाई जा रही थीं. आरोपियों ने गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ समेत कई शहरों में रेकी की थी और इसके वीडियो भी हैंडलर्स को भेजे थे. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मेरठ में नाई का काम करने वाला सरगना शाकिब टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान हैंडलर्स, कट्टरपंथी समूहों और अफगानिस्तान के कई नंबरों से जुड़ा हुआ था. उसे क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे भेजे जाते थे.

पकड़ी गई आपराधिक साजिश

गिरोह पर आरोप है कि यह रेलवे सिग्नल बॉक्स को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाने और राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था. इनका मकसद देश में भय का माहौल पैदा करना और आर्थिक नुकसान पहुंचाना था.

एटीएस के अनुसार, आरोपियों ने कुछ स्थानों पर छोटी-छोटी आगजनी की घटनाओं को अंजाम भी दिया था, जिनके वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे गए. इसके बदले में उन्हें पैसे दिए गए. जांच में यह भी सामने आया है कि हैंडलर्स आरोपियों को ओसामा बिन लादेन, फतुल्लाह गोरी, कश्मीर मुजाहिदीन और गजवा-ए-हिंद जैसे कट्टरपंथी विचारों के जरिए भड़काते थे.

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बड़ा खतरा टला

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल और अन्य रेलवे संपत्तियों को आगजनी और विस्फोट के जरिए नुकसान पहुंचाने की योजना बना चुका था. हालांकि, योजना को अंजाम देने से पहले ही एटीएस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक केन ज्वलनशील पदार्थ, 7 स्मार्टफोन और 24 पंपलेट बरामद किए गए हैं. एटीएस अब इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रही है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें