जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रिश्तों पर भारी समाज का डर…! शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई बेटी तो पिता ने नदी में डुबोकर की हत्या, फिर छुए पैर

पिता बेटी को दिल्ली से आगरा के पास चंबल नदी पर लेकर गया और डुबोकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

Author
08 Aug 2026
( Updated: 08 Aug 2026
12:22 PM )
रिश्तों पर भारी समाज का डर…! शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई बेटी तो पिता ने नदी में डुबोकर की हत्या, फिर छुए पैर
Image Made by Meta AI
Advertisement

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मार डाला. वो भी समाज में बदनामी के डर से, क्योंकि बेटी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी. 

पुलिस के मुताबिक, पिता इस बात से खफा था कि उसकी 18 साल की बेटी शादी से पहले गर्भवती हो गई थी. वह बेटी को दिल्ली से आगरा के पास चंबल नदी पर लेकर गया और डुबोकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी लखपत ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि हत्या पर पर्दा डाला डा सके. 

इलाज के बहाने बेटी को आगरा लेकर आया पिता 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के रहने वाले लखपत को अपनी 18 साल की बेटी के प्रेम संबंधों और प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. इसके बाद 29 जुलाई को वह उसे लेकर पैतृक गांव बसौनी आया. लखपत बेटी को इलाज का बहाना कर अपने साथ लेकर आया था, लेकिन बेटी या किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी कि उसके दिमाग में क्रूर इरादे चल रहे थे. नदी में डूबोने से पहले आरोपी ने बेटी के पैर भी छूए.

घटना के बाद आरोपी ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो. हालांकि, ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया. 

पुलिस के सामने उगला सच 

लखपत सिंह ने समाज में बदनामी के डर से बेटी को मौत की नींद सुला दिया. उसे लगा शायद बेटी के खात्मे के साथ उसके प्रेग्नेंट होने की चर्चा भी खत्म हो जाएगी, लेकिन उसी समाज में उस पिता की पहचान अब कातिल के तौर पर होगी. समाज का डर लखपत सिंह पर भारी पड़ गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सबूत मिटाने से लेकर लाश को ठिकाने लगाने तक… ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने AI से पूछे ये सवाल, हिस्ट्री देख पुलिस भी दंग

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी लखपत ने कथित तौर पर अपने दामाद के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगरा पहुंची. 
दिल्ली पुलिस गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में युवती के शव की तलाश में अभियान चला रही है. मामले की जांच जारी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें