×
जिस पर देशकरता है भरोसा

शोपियां पुलिस ने ड्रग्स से अर्जित संपत्ति जब्त की, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया एक विधिवत गठित पुलिस टीम की मौजूदगी में पूरी की गई. इस दौरान एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, स्थानीय लंबरदार और चौकीदार भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके.

Author
09 Mar 2026
( Updated: 09 Mar 2026
07:55 PM )
शोपियां पुलिस ने ड्रग्स से अर्जित संपत्ति जब्त की, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के अवैध कारोबार से अर्जित की गई एक दो मंजिला रिहायशी संपत्ति को जब्त कर लिया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस की शोपियां में बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह दोमंजिला मकान खसरा नंबर 243 के तहत दर्ज है. इसकी अनुमानित कीमत 55,21,189 रुपए बताई गई है. यह संपत्ति जरकान केलर क्षेत्र के निवासी गुलाम मोहम्मद खांडे की बताई जा रही है.

ड्रग्स के धंधे से कमाकर बनाई गई प्रॉपर्टी जब्त

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त संपत्ति अवैध रूप से ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से बनाई गई थी. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 49/2025 के संबंध में की गई, जो केलर थाने में दर्ज है.

संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया एक विधिवत गठित पुलिस टीम की मौजूदगी में पूरी की गई. इस दौरान एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, स्थानीय लंबरदार और चौकीदार भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके.

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की काईवाई जारी 

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें ड्रग्स तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके.

इससे पहले, जनवरी में पुंछ पुलिस ने सीमा पार से सक्रिय आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की थी. पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना की अचल संपत्ति जब्त कर ली थी.

यह भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार यह कुर्की मंडी पुलिस स्टेशन में ई एंड आईएमसीओ अधिनियम की धारा 2/3 के तहत दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई थी. जब्त की गई संपत्ति में खसरा संख्या 491 के अंतर्गत आने वाली 10 कनाल 14 मरला भूमि शामिल है. यह भूमि पुंछ की तहसील मंडी में स्थित है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें