×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ketan Murder Case: लोहागढ़ फोर्ट फिर पहुंचे सिया-चेतन, पुलिस ने केतन को धक्का देने वाला सीन रिक्रिएट किया, Video

जहां केतन को मारा गया था पुलिस वहां सिया और चेतन को लेकर पहुंची. लोहागढ़ फोर्ट में घटना वाले दिन क्या-क्या और कैसे हुआ था पुलिस ने दोहराया.

Author
28 Jun 2026
( Updated: 28 Jun 2026
03:50 PM )
Ketan Murder Case: लोहागढ़ फोर्ट फिर पहुंचे सिया-चेतन, पुलिस ने केतन को धक्का देने वाला सीन रिक्रिएट किया, Video
Image Source- Screengrab/IANS Video
Advertisement

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है. मामले की सच्चाई और घटनाक्रम को समझने के लिए रविवार सुबह पुणे ग्रामीण पुलिस ने लोहागढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया. इसके लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची.

लोणावला पुलिस ने जांच प्रक्रिया के तहत एक डमी बॉडी की मदद से पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सिया गोयल से घटना के बारे में जानकारी लेकर उसके बताए अनुसार घटनास्थल पर घटनाओं का क्रम समझने का प्रयास किया. क्राइम सीन रीक्रिएशन का उद्देश्य अब तक जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान करना और जांच को मजबूत बनाना था. 

कितनी देर लोहागढ़ रही टीम? 

लोहागढ़ किले में पुलिस ने केतन को लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पुलिस सुबह 6.30 बजे दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची और करीब 2.30 घंटे तक किले पर रही. 

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया? 

मामले के जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गजानन टोंपे ने बताया कि सिया गोयल से पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर घटनास्थल पर पूरी घटना को री-क्रिएट किया गया. डमी बॉडी की मदद से घटना वाले दिन जो-जो हुआ उसे क्रिएट किया गया. पुलिस के मुताबिक, सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. 

सिया ने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को धक्का दिया

गौरतलब है कि 20 वर्षीय सिया गोयल की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी. सिया का 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर बताया कि शादी की तैयारियां हो चुकी थी. अगर वह इंकार करती तो परिवार की बदनामी होती. इसी वजह से उसने और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया. 

सिया 18 जून को केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर लेकर गई. वहां ऊंचाई वाली जगह पर मौका देखकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है इससे पहले सिया ने उसे मारने की दो बार पहले भी कोशिश की. 

यह भी पढ़ें- कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम केतन को दिलाएंगे न्याय! सिया-चेतन की सख्त सजा के लिए लडे़ंगे केस

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें