×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भारतीय बाजार में JSW की धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होगी प्रीमियम हाइब्रिड SUV

SUV: कंपनी अपनी नई ऑटोमोबाइल यूनिट JSW Motors के जरिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही, खास बात यह है कि कंपनी की नजर पारंपरिक पेट्रोल -डीजल वाहनों पर नहीं , बल्कि नई ऊर्जा तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों पर है.

Author
02 Jun 2026
( Updated: 02 Jun 2026
02:58 PM )
भारतीय बाजार में JSW की धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होगी प्रीमियम हाइब्रिड SUV
Image Source: JSW Motors Website
Advertisement

Jetour T2: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार लगातार बदल रहा है और अब ग्राहकों का रुझान इलेक्ट्रिक और हइब्रिड वाहनों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है... इसी मौके को देखते हुए JSW ग्रुप भी ऑटो सेक्टर में बड़ा कदम रखने जा रहा है. वहीं कंपनी अपनी नई ऑटोमोबाइल यूनिट JSW Motors के जरिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही, खास बात यह है कि कंपनी की नजर पारंपरिक पेट्रोल -डीजल वाहनों पर नहीं , बल्कि नई ऊर्जा तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों पर है. माना जा रहा है कि JSW Motors की शुरुआत एक प्रीमियम SUV के साथ होगी, जो आधुनिक फीचर्स और दमदार डिज़ाइन के साथ ग्राहकों को आकर्षिक करने की कोशिश करेगी..

नवंबर में सामने आ सकती है पहली SUV

रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW Motors अपनी पहली गाड़ी को इस साल नवंबर के आसपास पेश कर सकती है. यह ब्रांड JSW MG Motor India से अलग होगा और अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ बाजार में उतरेगा.कंपनी चाहती है कि ग्राहक इसे एक नए और अलग ऑटोमोबाइल ब्रांड के रूप में देखें. लॉन्च के साथ ही JSW Motors भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर देगी..

Advertisement

Jetour T2 से प्रेरित होगा पहला मॉडल

JSW Motors की पहली SUV अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय Jetour T2 SUV पर आधारित हो सकती है हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसे नए नाम और नई ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन और फीचर्स में कुछ बदलाव भी कर सकती ह. इससे SUV को स्थानीय बाजार के हिसाब से और ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकेगा.
इस SUV का लुक काफी मजबूत और बॉक्सी हो सकता है, जो उन लोगों को पसंद आएगा जिन्हें बड़ी और दमदार दिखने वाली गाड़ियां पसंद हैं. सड़क पर इसकी मौजूदगी भी काफी प्रभावशाली रहने की उम्मीद है.

केवल प्लग-इन हाइब्रिड विकल्प में मिलेगी SUV

भारत में JSW Motors अपनी पहली SUV को केवल प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है. यह तकनीक पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का फायदा देती है, जिससे बेहतर माइलेज के साथ कम प्रदूषण भी होता है. बढ़ती ईंधन कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ते रुझान को देखते हुए यह फैसला कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
कीमत की बात करें तो इस SUV की कीमत 35 लाख रुपये से ऊपर रहने की संभावना है. ऐसे में इसका मुकाबला प्रीमियम SUV सेगमेंट की कई स्थापित गाड़ियों से होगा.

लॉन्च से पहले बनाए जाएंगे ब्रांड सेंटर

Advertisement

JSW Motors सिर्फ गाड़ी लॉन्च करने तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए देश के कई शहरों में ब्रांड सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है. इन सेंटरों में लोग गाड़ियों को करीब से देख सकेंगे, उनके फीचर्स समझ सकेंगे और ब्रांड के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे.
इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे अपने शोरूम नेटवर्क का विस्तार भी करेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सके. पहली SUV की बिक्री शुरू होने के बाद इसकी डिलीवरी दिसंबर 2026 या फिर 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.

20 लाख रुपये से कम कीमत में भी आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV

JSW Motors की योजना सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों तक सीमित नहीं है. कंपनी भविष्य में 20 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में भी एक नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है. इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना और तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाना है.
कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के लिए मास मार्केट में प्रवेश का रास्ता खोल सकती है, जहां बिक्री की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं.

Advertisement

SUV सेगमेंट पर रहेगा पूरा फोकस

फिलहाल कंपनी की रणनीति SUV सेगमेंट पर पूरी तरह केंद्रित दिखाई दे रही है. भारतीय बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए JSW Motors इसी श्रेणी में अपने नए उत्पाद पेश करेगी. आने वाले वर्षों में कंपनी कई नए मॉडल लॉन्च कर सकती है, जिनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों विकल्प शामिल हो सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें