×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं...,' CM फडणवीस ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी, कहा- नहीं लग रहा लॉकडाउन

सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने नागरिकों से अतिरिक्त ईंधन जमा न करने की अपील की और पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.

'पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं...,' CM फडणवीस ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी, कहा- नहीं लग रहा लॉकडाउन
Devendra Fadnavis (File Photo)
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराकर अतिरिक्त ईंधन जमा न करें क्योंकि इससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है.

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में राहत

सीएम फडणवीस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि युद्ध जैसे हालात के बीच पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम करना एक बड़ा कदम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले का भार तेल कंपनियां उठाएंगी और आम नागरिकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

Advertisement

लॉकडाउन की अफवाहों पर सीएम का सख्त रुख

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य में फिलहाल करीब एक महीने का पेट्रोल स्टॉक उपलब्ध है. उन्होंने कहा, "जैसे सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं, वैसे ही उपयोग करें." इसके साथ ही उन्होंने गैस सप्लाई की स्थिति भी सामान्य बताई और चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति गैस के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत की जाए. सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

नरहरी जिरवाल के वायरल वीडियो पर टिप्पणी

नरहरी जिरवाल के वायरल वीडियो के मामले में सीएम ने कहा कि जिरवाल ने उन्हें फोन पर बताया कि वीडियो एडिट करके फैलाया गया है. उन्होंने जिरवाल को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और कहा कि यह गंभीर मामला है, जिस पर उचित फैसला लिया जाएगा. सीएम फडणवीस ने कहा कि किसी के साथ फोटो होना कार्रवाई का आधार नहीं हो सकता. अगर किसी की भूमिका सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले में आगे और केस दर्ज होंगे और लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. सीएम ने चेतावनी दी कि पीड़ित महिलाओं के वीडियो या फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा करना या उस पर टिप्पणी करना अपराध है. ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीएम फडणवीस की ये टिप्पणियां स्पष्ट संदेश देती हैं कि महाराष्ट्र में ईंधन की आपूर्ति सुरक्षित है और अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने या पीड़ितों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और कानून का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें