28 दिन का प्लान खत्म? अब 30 दिन चलेगा मोबाइल रिचार्ज, सरकार का बड़ा कदम
Mobile Recharge Plans: हर महीने एक ही तारीख पर रिचार्ज करने की आदत होती हैं, लेकिन 28 दिन की वैधता के कारण हर बार तारीख आगे खिसक जाती हैं. इससे लोगों को बार -बार रिचार्ज करना पड़ता हैं और सालभर में खर्च भी ज्यादा हो जाता हैं.
Follow Us:
TRAI New Rule: आजकल मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. खासकर 28 दिन वाले प्लान को लेकर यूजर्स काफी परेशान हैं. हर महीने एक ही तारीख पर रिचार्ज करने की आदत होती हैं, लेकिन 28 दिन की वैधता के कारण हर बार तारीख आगे खिसक जाती हैं. इससे लोगों को बार -बार रिचार्ज करना पड़ता हैं और सालभर में खर्च भी ज्यादा हो जाता हैं. इसी परेशानी को देखते हुए अब मामला सरकारतक पहुंच गया हैं और इस पर गंभीरता से चर्चा शुरू हो गई हैं.
संसद में उठा यूजर्स का मुद्दा
हाल ही में राज्यसभा में राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया. उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा प्लान यूजर्स के लिए पूरी तरह फायदेमंद नहीं हैं. उन्होंने एक आसान उदाहरण देकर समझाया, अगर किसी को रोज 2GB डेटा मिलता है और वह पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो बचा हुआ डेटा उसी दिन खत्म हो जाता है. न तो वह अगले दिन काम आता है और न ही कोई रिफंड मिलता है. उन्होंने मांग की कि बचा हुआ डेटा यूजर्स को आगे इस्तेमाल करने की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि उनका पैसा वसूल हो सके.
28 दिन वाले प्लान पर सवाल
राघव चड्ढा ने 28 दिन वाले प्लान को पूरी तरह खत्म करने की बात भी कही. उनका मानना है कि इससे कंपनियों को तो फायदा होता है, लेकिन आम यूजर को नुकसान झेलना पड़ता है.क्योंकि 28 दिन के हिसाब से देखें तो एक साल में 12 की जगह करीब 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है. यानी एक अतिरिक्त खर्च.
साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर किसी का रिचार्ज खत्म हो जाता है, तो भी बेसिक सुविधाएं जैसे इनकमिंग कॉल और SMS कम से कम कुछ समय तक चालू रहनी चाहिए, ताकि यूजर अचानक पूरी तरह डिस्कनेक्ट न हो जाए.
सरकार और TRAI का रुख
इस मुद्दे पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ध्यान दिया है. उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वे 30 दिन की वैधता वाले प्लान को ज्यादा प्राथमिकता दें. वहीं भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) पहले ही यह नियम बना चुका है कि कंपनियों को अपने प्लान्स में 30 दिन की वैधता का विकल्प देना जरूरी है. हालांकि, कीमत और बाकी शर्तें तय करने की आजादी कंपनियों के पास ही रहती है.
आगे क्या बदल सकता है
यह भी पढ़ें
अगर सरकार इस दिशा में सख्ती से कदम उठाती है, तो आने वाले समय में यूजर्स को ज्यादा सुविधाजनक और साफ-सुथरे रिचार्ज प्लान देखने को मिल सकते हैं.
30 दिन वाले प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप हर महीने एक ही तारीख पर रिचार्ज कर पाएंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें