×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान युद्ध पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में मचा घमासान, खामेनेई के पोस्टर लहराकर नारेबाजी, भिड़ गए कांग्रेस-BJP विधायक

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा इस कदर बरसा कि सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इस विरोध के बाद BJP और कांग्रेस के विधायकों के बीच भी धक्का मुक्की भी हुई.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
11:46 AM )
ईरान युद्ध पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में मचा घमासान, खामेनेई के पोस्टर लहराकर नारेबाजी, भिड़ गए कांग्रेस-BJP विधायक
Advertisement

Protest In Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में उस समय माहौल गर्मा गया जब ईरान के समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई. सत्र के दौरान विधायकों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर रोष जताया और उनके समर्थन में नारेबाजी की. 

विधानसभा के अंदर नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के विधायकों ने अयातुल्लाह खामेनेई के पोस्टर लहराए. उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और US-ईरान के बीच युद्ध का कड़ा विरोध किया. इस दौरान सदन के अंदर इजरायल और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगे. 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा इस कदर बरसा कि सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इस विरोध के बाद BJP और कांग्रेस के विधायकों के बीच भी धक्का मुक्की हुई. BJP विधायकों ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहा. जिसके बाद कांग्रेस विधायक बिफर गए और नौबत हाथापाई तक आ गई. 

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस विधायकों ने PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थी. विधायक इरफान हाफिज ने नारेबाजी शुरू की थी. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई के बाद साथी विधायकों ने बचाव किया. इस हंगामे के बाद विधानसभा में भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा. 

नेशनल कांफ्रेंस और PDP ने किया ईरान का समर्थन 

Advertisement

यह भी पढ़ें

विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों ने ईरान के समर्थन में नारेबाजी की. पार्टी ने ईरान के समर्थन में एकजुटता दिखाई. इसके साथ-साथ PDP ने भी ईरान के सपोर्ट में नारेबाजी की. इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा कर चुके हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें