×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बेइज्जती करके’ डिप्टी CM बांट रहे थे डिग्री, तभी फूटा छात्रा का गुस्सा, किया ऐसा कमेंट मची खलबली, Video वायरल

जयपुर की हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों में भारी नाराजगी दिखी. एक छात्रा ने भरे मंच से प्रशासन का विरोध जताया.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
05:36 PM )
‘बेइज्जती करके’ डिप्टी CM बांट रहे थे डिग्री, तभी फूटा छात्रा का गुस्सा, किया ऐसा कमेंट मची खलबली, Video वायरल
Advertisement

Jaipur HJU Viral Video: जयपुर की हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उस वक्त स्थिति असहज हो गई जब एक छात्रा ने भरे मंच पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर कटाक्ष कर डाला. छात्रा ने डिप्टी CM के हाथ से डिग्री ली और कहा, बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया. 

छात्रा की इस टिप्पणी ने दीक्षांत समारोह में मौजूद सभी गेस्ट और यूनिवर्सिटी प्रशासन को चौंका दिया. इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर छात्रा ने ऐसा किया क्यों? आखिर क्या है पूरा मामला, जानें उससे पहले देखिए ये वीडियो 

वीडियो में देख सकते हैं, व्हाइट-रेड साड़ी पहने खड़ी छात्रा को सम्मान के लिए बुलाया जाता है. वह आगे बढ़कर राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा से डिग्री लेती है, इस दौरान वह न तो डिप्टी CM का आभार जताती है, न उन्हें कुछ कहती है, वह सामने देखते हुए केवल इतना कहती है ‘HJU का बेइज्जती करके, इज्जत देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.’ 

छात्रा ने इतना कहा और डिप्टी CM के हाथ से डिग्री पकड़ते हुए आगे बढ़ गई. जिसके बाद HJU प्रशासन सकते में आ गया. दरअसल, छात्रा की ये नाराजगी सरकार या डिप्टी CM से नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी प्रशासन से थी. 

HJU प्रशासन पर क्यों फूटा छात्रा का गुस्सा? 

हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) के दीक्षांत समारोह में छात्रों की नाराजगी साफ दिखी. छात्रों का आरोप था कि दीक्षांत समारोह में केवल 12 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को ही मंच पर डिग्री दी गई और उसके बाद कार्यक्रम खत्म कर दिया गया. जिससे बाकी छात्रों में रोष फैल गया. इसके बाद बाकी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ छात्रों ने तो उसी समय कागज फाड़कर लहराए. 

Advertisement

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा खुद आगे आए 

छात्रों के रोष को देखते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेमंचद बैरवा खुद आगे आए और छात्रों को डिग्रियां देनी शुरू कीं. इसी दौरान जब छात्रा की बारी आई तो उसका गुस्सा फूट पड़ा. उस समय डिप्टी CM के साथ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी मंच पर मौजूद थे. हालांकि बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हो गया. 

यह भी पढ़ें- कॉलेज में रील बना रही थीं लड़कियां, तभी गार्ड ने मारी एंट्री, ‘बेबी डॉल’ पर किया ऐसा डांस कि वीडियो हो गया वायरल

Advertisement

यह भी पढ़ें

छात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग छात्रा के इस कदम को गलत और गरिमा के खिलाफ ठहरा रहे हैं तो कुछ प्रशासन की मनमानी के खिलाफ साहसिक कदम. फिलहाल ये मामला राजस्थान के साथ-साथ सोशल मीडिया सेंसेशन भी बना हुआ है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें