‘पैसे की कमी से नहीं रुकेगा इलाज’ जनता दर्शन में आए फरियादियों को CM योगी का भरोसा, 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगर कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं.
Follow Us:
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए. गोरखपुर प्रवास के दौरान CM योगी ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.
CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का तुरंत समाधान कराएं. किसी भी समस्या से जुड़ी शिकायत को संवेदनशीलता से लेकर उसका संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को CM योगी ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए. सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी.
एक-एक कर सुनीं समस्याएं
जनता दर्शन का कार्यक्रम महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर रखा गया था. जहां करीब 200 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक कर खुद लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. इसके बाद उनसे प्रार्थना पत्र लेकर और पास में मौजूद अधिकारियों को दिए, ताकि जल्द से जल्द उनकी दिक्कतें दूर हों.
जमीन माफियाओं पर सख्त एक्शन के निर्देश
अपराध और जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगर कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं. गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए. जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद के जुड़े मामले भी आए थे. इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों के बीच पहले संवाद कराने और बात न बनने पर जरूरी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए.
'पैसे की कमी से नहीं रुकेगा इलाज'
जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया.
यह भी पढ़ें- जांच, कार्रवाई और तुरंत न्याय… योगी सरकार के महिला सुरक्षा मॉडल ने दिलाया भरोसा, 9 साल में कितनी बदली तस्वीर
यह भी पढ़ें
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. उन्होंने सुबह गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका. CM योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है. गोशाला में CM योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा. उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें