×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

MP में धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, ई-मेल में RDX और साइनाइड हमले की चेतावनी; पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर निशाने पर

एमपी के भिंड और जबलपुर में बुधवार को एक धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया. ई-मेल में पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

MP में धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, ई-मेल में RDX और साइनाइड हमले की चेतावनी; पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर निशाने पर
Social Media
Advertisement

मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) और जबलपुर (Jalablpur(में बुधवार का दिन अचानक दहशत में बदल गया. एक अज्ञात ई-मेल ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट कर दिया. इस मेल में राज्य के सभी पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जैसे ही यह सूचना सामने आई, पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए. आम लोगों में डर का माहौल बन गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी देखने को मिली.

यह धमकी भरा ई-मेल भोपाल स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय को भेजा गया था. मेल में दावा किया गया था कि दोपहर 12:10 बजे साइनाइड गैस और 6 RDX बम धमाके के लिए तैयार हैं. साथ ही सभी डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी. ई-मेल के अंत में कुछ राजनीतिक और सांप्रदायिक टिप्पणियां भी लिखी गई थीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

अलर्ट मोड में प्रशासन 

जैसे ही यह मेल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा, तुरंत जिलों को सतर्क कर दिया गया. भिंड में सबसे पहले हनुमान बजरिया स्थित मुख्य डाकघर को संभावित निशाना मानते हुए वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया. पूरे इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाने लगी.

Advertisement

डाकघर खाली कराया गया

भिंड में हालात को देखते हुए करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. एडीएम, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया. पूरे परिसर को खाली कराकर सील जैसी स्थिति बना दी गई, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके.

सघन जांच अभियान और डॉग स्क्वॉड की मदद

घटना की गंभीरता को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया. डाकघर के हर कमरे, हर काउंटर और हर कोने की बारीकी से जांच की गई. डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे परिसर को खंगाला. इसके अलावा मुरैना से बम डिफ्यूज टीम को भी बुलाया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके.

Advertisement

जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद राहत की खबर सामने आई. पूरे परिसर में कहीं भी कोई बम या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. अधिकारियों ने शुरुआती जांच में इसे फर्जी या भ्रामक ई-मेल होने की आशंका जताई है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां अब भी पूरी सतर्कता के साथ मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

जबलपुर में भी बढ़ाई गई सुरक्षा 

Advertisement

इस धमकी का असर सिर्फ भिंड तक सीमित नहीं रहा. जबलपुर में भी पासपोर्ट कार्यालय और डाकघरों को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. सिविल लाइन इलाके में स्थित पासपोर्ट कार्यालय में बम स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की. एहतियातन वहां मौजूद कर्मचारियों और आगंतुकों को बाहर निकाल दिया गया. पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाल यह मामला फर्जी ई-मेल की तरफ इशारा कर रहा है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रहा. साइबर सेल इस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह आम लोगों में डर फैलाने की कोशिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर निगरानी की अहमियत को सामने ला दिया है. राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया. लेकिन इस तरह की धमकियां यह संकेत देती हैं कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

भिंड से संवाददाता सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें