जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

KBC में जीते थे 50 लाख, अब 2.5 करोड़ के घोटाले में पहुंची जेल, बाढ़ पीड़ितों का मुआवजा खाने वाली तहसीलदार मैडम कौन?

KBC में 50 लाख रुपए जीतकर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश की चर्चित अधिकारी अमिता सिंह तोमर अब बड़े घोटाले में जेल पहुंच गईं. ग्वालियर में उन्हें घर से अरेस्ट किया गया.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
02:10 PM )
KBC में जीते थे 50 लाख, अब 2.5 करोड़ के घोटाले में पहुंची जेल, बाढ़ पीड़ितों का मुआवजा खाने वाली तहसीलदार मैडम कौन?
Advertisement

कौन बनेगा करोड़पति जैसा शो, जहां पहुंचना भी खुशकिस्मती माना जाता है. उस शो में 50 लाख की राशि जीतकर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश की सरकारी अधिकारी अब बड़े घोटाले की आरोपी निकली हैं. श्योपुर के बड़ौदा की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर 2.5 करोड़ के घोटाले के आरोप में जेल भेजी गई हैं. इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही उन्हें तहसीलदार पद से हटाया गया था. 

मामला 2021 के बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी से जुड़ा है. जिसमें तहसीलदार ने बड़े पैमाने पर घोटाला और गहड़बड़ी की है. आरोप है कि तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राशि अपने और अपने रिश्तेदार को दिला दी. राहत राशि 794 हितग्राहियों को दी जानी थी, 127 फर्जी हितग्राही भी जोड़े गए जिनके खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं. 

दलाल और पटवारियों के साथ फर्जीवाड़े का नेटवर्क 

जांच में सामने आया कि जिन फर्जी खातो में राशि ट्रांसफर की गई उनमें से ज्यादातर तो तहसील क्षेत्र के बाहर के थे. बाढ़ राशि ऐसे लोगों को दी गई जो असल में पीड़ित थे ही नहीं. इसका मतलब ये है कि फर्जी नाम से खाते खोलकर उनमें पैसे भेजे गए. वो भी बाढ़ पीड़ितों के नाम पर. अमिता सिंह ने इस पूरे घोटाले को अंजाम देने के लिए नेटवर्क खड़ा किया. अमिता सिंह के इस नेटवर्क में 25 पटवारी और 100 से ज्यादा दलाल भी शामिल थे. 

Advertisement

अमिता सिंह की करतूत का कैसे हुआ खुलासा? 

अमिता सिंह को ग्वालियर से अरेस्ट कर शिवपुरी महिला जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब श्योपुर के डिप्टी कलेक्टर ने ऑडिट किया था. इस ऑडिट में खुलासा हुआ था कि कई आपात और फर्जी लाभार्थियों के नाम पर मुआवजा राशि निकाली गई. दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी खजाने को भ्रष्टाचार में झोंककर खुद को फायदा पहुंचाया गया. जांच में तहसीलदार अमिता सिंह तोमर के खिलाफ कई सबूत मिले और इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी तेज हो गई.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमित सिंह तोमर

आरोपी तहसीलदार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

Advertisement

अपनी गिरफ्तारी की भनक लगते ही अमिता सिंह तोमर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन हर कहीं से याचिका खारिज हो गई. इसके बाद वह कुछ समय के लिए फरार भी हो गईं. हालांकि बाद में सूचना के आधार पुलिस ने उन्हें उनके घर से अरेस्ट कर लिया. 

KBC के बाद अमिता सिंह का विवादों से रहा नाता

मध्य प्रदेश में अमिता सिंह बेहद चर्चित रहीं, उनकी चर्चा काम से ज्यादा विवादों के कारण हुई. 14 साल की नौकरी में उनका 14 बार ट्रांसफर हुआ, वहीं, एक बार सस्पेंड भी किया गया. साल 2011 में अमिता सिंह, अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो से चर्चा में आई थीं. उन्होंने इस शो में 50 लाख रुपये जीते थे. इसके बाद लोग उन्हें केबीसी वाली मैडम भी कहने लगे थे. KBC में बड़ी रकम जीतने के बाद उन्होंने इसे समाज कल्याण के कार्यों में लगाने का दावा किया था. वही अमिता सिंह अब समाज और जरुरतमंदों का पैसा डकारने के आरोप में जेल चली गईं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें