LPG की किल्लत से लेकर गिरते रुपये तक- केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, दागे तीखे सवाल
अरविंद केजरीवाल ने शेयर बाजार की गिरावट, एलपीजी किल्लत, बेरोजगारी और गिरते रुपये के मुद्दे पर घेरते हुए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को पूरी तरह विफल बताया है.
Follow Us:
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से भारत में पैदा हुए संकट से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
The Modi government has completely failed to handle the crisis triggered by the war in the Middle East. The stock market is crashing, LPG shortages have forced many businesses to shut down, people are queuing for cylinders in scorching heat, migrant workers have been left without…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2026
LPG की कमी से ठप हुए व्यापार और रोजगार- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने गिरते शेयर बाजार और एलपीजी (LPG) की कमी को लेकर कहा कि एलपीजी की कमी से कारोबार बंद हो रहे हैं. सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं. प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है. रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. ये सभी व्यवस्था की विफलता के संकेत हैं.
केजरीवाल ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि मोदी सरकार मध्य पूर्व चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है. देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है. एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं. लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं. प्रवासी मजदूरों की बेरोजगार हो गए हैं. रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है.
‘सरकार की विफलता की सजा आम आदमी क्यों भुगते’?
यह भी पढ़ें
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है. फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें