×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

WhatsApp का नया ‘Guest Chat’ फीचर, बिना ऐप वाले लोगों से भी कर पाएंगे चैट

WhatsApp Guest Chat: व्हाट्सप्प एक नया और अलग तरह का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Guest Chats बताया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर ऐसे लोगों से भी चैट कर सकेंगे जिनका व्हाट्सप्प अकाउंट नहीं है.

WhatsApp का नया ‘Guest Chat’ फीचर, बिना ऐप वाले लोगों से भी कर पाएंगे चैट
Image Source: Social Media
Advertisement

WhatsApp Guest Chat: वर्तमान के समय में WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. करोड़ों  लोग रोजाना इसके जरिए अपने परिवार, दोस्तों और काम से जुड़े लोगों से बातचीत करते है. समय समय पर कंपनी इसमें नए फीचर्स जोड़ती रहती है ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके. अब खबर है कि व्हाट्सप्प एक नया और अलग तरह का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Guest Chats बताया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर ऐसे लोगों से भी चैट कर सकेंगे जिनका व्हाट्सप्प अकाउंट नहीं है.  यानी अगर सामने वाले व्यक्ति ने ऐप इंस्टॉल नहीं किया है , तब भी उससे बातचीत करना संभव हो सकेगा.

क्या है  "Guest Chats "फीचर?

यह फीचर अभी टेस्टिंग चरण में है. इस जानकारी को फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने साझा किया है. "Guest Chats " का मतलब है कि किसी व्यक्ति को अस्थायी रूप से चैट में शामिल किया जा सकेगा.
इसके लिए यूजर को एक खास लि बनाना होगा. जब यह लिंक किसी दूसरे व्यक्ति को भेजा जाएगा और वह इसे खोलता है, तो वह सीधे चैट में जुड़ सकता है. सबसे खास बात यह है कि उसे इसके लिए अलग से व्हाट्सएप अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.
इस तरह यह फीचर उन स्थितियों में काफी काम का हो सकता है जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति से जल्दी संपर्क करना हो जो व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करता.

ऐसे शुरू होगी लिंक के जरिए बातचीत

इस फीचर में यूजर को ऐप के अंदर एक ऑप्शन मिलेगा, जहा से वह इनवाइट लिंक बना सकता है. यह लिंक SMS, Email या किसी दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भी भेजा जा सकता है. जब सामने वाला व्यक्ति उस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलेगा, तो वह सीधे उस चैट में शामिल हो जाएगा. हालांकि चैट में उसके नाम के साथ Guest लिखा दिखाई देगा, ताकि यह पता चल सके कि वह अस्थायी यूजर है. इस तरह बिना ऐप डाउनलोड किए भी कुछ समय के लिए बातचीत करना संभव हो जाएगा.

गेस्ट यूजर्स को मिलेंगे सीमित फीचर्स

क्योंकि यह फीचर सिर्फ बातचीत के लिए बनाया जा रहा है, इसलिए इसमें कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं. गेस्ट यूजर केवल टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही बातचीत कर पाएंगे. इस चैट में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, GIF, स्टिकर या वॉइस मैसेज भेजने की सुविधा नहीं होगी. इसके अलावा गेस्ट यूजर्स वॉइस कॉल या वीडियो कॉल भी नहीं कर पाएंगे.यह फीचर सिर्फ जल्दी और साधारण बातचीत के लिए बनाया जा रहा है.

सुरक्षा और चैट की समय सीमा

व्हाट्सएप की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा मानी जाती है. कपनी का कहना है कि गेस्ट चैट भी उसी तरह सुरक्षित होंगी जैसे सामान्य चैट होती हैं.यानी इनमें भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होगा, जिससे बातचीत सिर्फ दोनों लोगों तक ही सीमित रहेगी. जब कोई गेस्ट चैट में जुड़ता है, तो सिस्टम उसके लिए एक खास पहचान कोड बनाता है, जिससे उस चैट की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है. इसके अलावा यह चैट हमेशा के लिए नहीं रहेगी. अगर 10 दिनों तक उसमें कोई बातचीत नहीं होती है, तो वह अपने आप खत्म हो जाएगी. अगर फिर से बातचीत करनी हो तो यूजर को नया इनवाइट लिंक बनाना होगा.

कब तक आ सकता है यह फीचर

फिलहाल Guest Chats फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है. यानी कंपनी इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ आजमा रही है. अगर सब कुछ सही रहता है, तो आने वाले समय में इसे सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यह लोगों के बीच बातचीत को और आसान बना सकता है, खासकर उन स्थितियों में जब सामने वाला व्यक्ति व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करता हो.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें