×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी की पाती: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे हुए योगी सरकार के 9 साल, CM ने अब तक रचे गए नवनिर्माण के कीर्तिमान पर की बात

CM योगी ने चैत्र नवरात्रि पर सरकार के 9 साल पूरे होने पर खुशी व्यक्त की और इस दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से बात की. उन्होंने आगे कहा कि 'मां भगवती का आशीर्वाद, सरकार का सतत प्रयास से आज भयमुक्त उत्तर प्रदेश का सपना पूरा हुआ है.

Author
23 Mar 2026
( Updated: 23 Mar 2026
02:05 PM )
योगी की पाती: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे हुए योगी सरकार के 9 साल, CM ने अब तक रचे गए नवनिर्माण के कीर्तिमान पर की बात
प्रदेशवासियों के नाम CM योगी की पाती
Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में योगी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं. और ये मौका उस समय आया है जब देश में चैत्र नवरात्रि पर लोग आद्यशक्ति माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम 'योगी की पाती' लिखी है और उनसे प्रदेश की विकास यात्रा, प्रगति और सरकार के कार्य पर विस्तार से बात की है.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी पाती में लिखा कि आद्यशक्ति माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की प्रेरणा से नवनिर्माण के 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने उन्नति की उड़ान भरी है. संयोग से नवरात्र के पावन पर्व के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं. माँ के तप, त्याग एवं शक्ति से प्रेरणा लेकर प्रदेश में सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है.

'मातृशक्ति ने गांवों में शक्तिशाली परिवर्तन का उठाया बीड़ा'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश के गांवों में मातृशक्ति ने शक्तिशाली परिवर्तन का बीड़ा उठाया है. सरकार की योजनाओं का सुफल है कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है और प्रतिदिन की चुनौतियां विकास के अवसरों में बदल गई हैं. खेती में नवाचार से वित्तीय समावेशन और स्वास्थ्य पहल तक, ये सिद्ध कर रहे हैं कि प्रगति तब सबसे अधिक चमकती है जब समुदायों को स्वयं नेतृत्व का अधिकार मिले.

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों में प्रदेश के हालात पर बात करते हुए कहा कि, 'याद करिए, 2017 से से पहले हमारे कारीगर उद्यमी बनने के स्थान पर श्रमिक बनकर पलायन कर रहे थे. परंतु आज यूपी का नागरिक चाहे देश में हो या परदेस में, वह उत्तर प्रदेश लौट रहा है. पहले नौकरियों के अवसर बहुत कम थे और जितने थे उनमें भी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था. आज युवा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं.'

'सबको शिक्षा, वंचितों को वरीयता हमारी प्राथमिकता'

Advertisement

वहीं वंचितों, शोषितों पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्य को लेकर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने वंचितों को वरीयता दी है. केवल धनाढ्य लोगों के बच्चे ही अच्छी शिक्षा के अधिकारी नहीं. प्रदेश के प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आज श्रमिक का बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहा है. आज अन्नदाता कर्जदार नहीं, अपितु उत्पादक है. वनटांगिया, थारू, मुसहर आदि समुदायों को जहां पिछली सरकारें अनदेखा करती रहीं, उन तक आज हर योजना का लाभ पहुंच रहा है. यह दर्शाता है कि सकारात्मक भाव के साथ किया कोई संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता.

'मां भगवती का आशीर्वाद, सरकार का सतत प्रयास, भयमुक्त बना उत्तर प्रदेश'

यह भी पढ़ें

जगत जननी मां भगवती के आशीर्वाद एवं सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है कि आज प्रदेश भयमुक्त परिवेश में अपने उत्सवों को पूरे उल्लास के साथ मनाता है. बेटियां सुरक्षित हैं. साहस और अमर बलिदान की प्रतीक वीरांगनाओं उदा देवी, झलकारी बाई और रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर 2021 में तीन महिला पीएसी बटालियन स्थापित की गईं. 25 करोड़ नागरिकों की इस पुण्यभूमि ने 2017 से पूर्व के अंधेरे कालखंड से उबर कर 9 वर्षों में नवनिर्माण के कीर्तिमान रचे हैं. परंतु इस यात्रा को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को अपने दायित्वों का निर्वहन 'राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम' के मंत्र से प्रेरित होकर करना होगा. आद्यशक्ति से प्रार्थना है कि वे इसके लिए हम सभी को शक्ति दें एवं नवचेतना का संचार करें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें