हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का शुभारंभ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन, युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह भी रहे मौजूद
हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का शुभारंभ हो गया है. इसका स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और पूर्व उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद सिंह रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उद्घाटन किया.
Follow Us:
हरिद्वार के बोपतवाला में सेठ बेनी जयपुरिया ट्रस्ट द्वारा स्थापित जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर शुभारंभ किया.
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है.हरिद्वार की पवित्र धरती पर देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्री निवास सहयोगी होगा.सनातन धर्म हमे सबका सम्मान सिखाता है.
वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की देवभूमि पर यात्रियों और संतों की सेवा हेतु महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास मानक होगा.श्री रावत ने कहा की कमजोर वर्ग की सेवा हेतु संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए.
इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर समाज में सेवा प्रकल्प में तेजी आई है.श्री भट्ट ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी तपोनिष्ठ संत हैं उनके प्रेरणा से समाज में सबल लोग निर्बल वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं.
इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की ग़रीब वर्ग के समग्र विकास हेतु सबको मिलकर काम करना है.श्री सिंह ने कहा की वर्ष 2047 से पहले भारत महतारी को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए.
महावीर प्रसाद जयपुरिया ने आगंतुक सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अनुराग जयपुरिया ने स्वागत भाषण किया और ग़रीब कल्याण हेतु भविष्य में और कार्य करने की बात कही.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें