PM मोदी ने रचा इतिहास, 8,931 दिन पूरे कर बने देश के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख; जानें दूसरे नंबर पर कौन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोड़ो ने 8,931 दिन पूरे कर पवन कुमार चामलिंग पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा और देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बने.
Follow Us:
भारतीय राजनीति में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) को पीछे छोड़ते हुए देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है.
PM मोदी ने गढ़ा नया कीर्तिमान
दरअसल, पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. वहीं,नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कुल कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. यह उपलब्धि लंबे समय तक निरंतर नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा का प्रतीक मानी जा रही है. पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भी गुजरात में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था. वे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे अधिक अनुभव रहा है.
लगातार तीन चुनाव जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री
जानकारी देते चलें कि पीएम मोदी देश की आजादी के बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में जीत हासिल की. यह उपलब्धि उनके मजबूत जनाधार और निरंतर समर्थन को बताते है. जानकारी देते चलें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की. इसके बाद 1985 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई.
चार बार मुख्यमंत्री रहे, फिर बने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. वे चार बार इस पद पर रहे और 22 मई 2014 तक करीब 12 साल 7 महीने तक राज्य का नेतृत्व किया. इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. नरेंद्र मोदी जून 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. वे देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार यह पद संभाला है. 4,000 से अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में भी अपनी जगह मजबूत की है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि पीएम मोदी की यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि दशकों के अनुभव, निरंतर कार्य और जनता के भरोसे का परिणाम है. भारतीय राजनीति में यह मील का पत्थर आने वाले समय में भी लंबे समय तक याद किया जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें