×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान से युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका जाएगें इजरायली पीएम नेतन्याहू, ट्रंप से मुलाकात पर सस्पेंस, रिश्तों में आई खटास!

ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं.

Author
15 Jul 2026
( Updated: 15 Jul 2026
09:00 PM )
ईरान से युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका जाएगें इजरायली पीएम नेतन्याहू, ट्रंप से मुलाकात पर सस्पेंस, रिश्तों में आई खटास!
Image Credit: IANS/X/@IsraeliPM_heb
Advertisement

ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार अमेरिका जा सकते हैं. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी.

अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शनिवार को अमेरिका की यात्रा करेंगे. अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी या नहीं.

लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रम में होंगे शामिल

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होंगे. ग्राहम इजरायल के प्रमुख समर्थकों में से एक थे, और शनिवार को उनका निधन हो गया था. हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है.

Advertisement

एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि नेतन्याहू और ट्रंप के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है.

ईरान संघर्ष के बाद पहली संभावित अमेरिकी यात्रा

अगर नेतन्याहू की यह यात्रा तय होती है, तो ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा होगी. उनकी पिछली यात्रा फरवरी के मध्य में हुई थी, जो अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने से कुछ सप्ताह पहले की बात है.

ट्रंप ने बातचीत को बताया था प्राथमिकता

फरवरी 2026 में वो अमेरिका गए थे. ट्रंप और उनके बीच मुलाकात हुई थी जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उसके साथ समझौते की संभावना तलाश रहे हैं. यह बयान नेतन्याहू के साथ तीन घंटे की बैठक के बाद आया था, जिसमें माना गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री अमेरिका से ईरान के खिलाफ और अधिक सख्त सैन्य कार्रवाई की मांग करेंगे.

Advertisement

ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की छठी यात्रा बिना किसी सार्वजनिक बयान के समाप्त हुई थी. इस अचानक आयोजित बैठक के नतीजों की जानकारी ट्रंप ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए दी थी.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इसके अलावा कुछ भी निश्चित रूप से तय नहीं हुआ कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहनी चाहिए, ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं."

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, "अगर ऐसा संभव होता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी. अगर ऐसा नहीं होता, तो हमें देखना होगा कि इसका परिणाम क्या होता है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें