×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लाइव इंटरव्यू में एंकर पर भड़के ट्रंप, आखिर कौन सा था वह सवाल, जिसे सुनते ही ट्रंप को आ गया गुस्सा?

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर पर हुई गोलीबारी के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने '60 मिनट्स' इंटरव्यू में हमलावर के मैनिफेस्टो से जुड़े आरोपों को अपमानजनक बताते हुए एंकर नोरा ओ’डॉनेल की तीखी आलोचना की और खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Author
27 Apr 2026
( Updated: 27 Apr 2026
04:54 PM )
लाइव इंटरव्यू में एंकर पर भड़के ट्रंप, आखिर कौन सा था वह सवाल, जिसे सुनते ही ट्रंप को आ गया गुस्सा?
Image Source: Xinhua via IANS
Advertisement

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने जेफरी एपस्टीन के पुराने विवादों को एक बार फिर हवा दे दी है. हमलावर ने राष्ट्रपति ट्रंप पर कई तीखे और गंभीर आरोप लगाए थे. इन्ही आरोपों को लेकर जब एक इंटरव्यू में रिपोर्टर ने सवाल किया, तो ट्रंप बुरी तरह भड़क उठे. उन्होंने रिपोर्टर की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें 'कलंक' करार दे दिया और कहा कि उन्हें इस तरह की घटिया बातें नहीं पढ़नी चाहिए. 

एंकर के तीखे सवालों पर भड़के ट्रंप

दरअसल, शूटिंग की घटना के अगले दिन, '60 मिनट्स' कार्यक्रम के दौरान एंकर नोरा ओ’डॉनेल ने ट्रंप से हमलावर के मैनिफेस्टो में लिखे दावों पर सवाल पूछा. जब एंकर ने उन अंशों को पढ़ा जिनमें ट्रंप को ‘रेपिस्ट’, 'पीडोफाइल' और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया था, तो राष्ट्रपति ट्रंप बुरी तरह भड़क गए. ट्रंप ने कहा, "मैं कोई रेपिस्ट नहीं हूँ”. उन्होंने हमलावर को बीमार व्यक्ति बताया और कहा कि आपको यह नहीं पढ़ना चाहिए. आप शर्मनाक हैं. 

फायरिंग से डरा नहीं था- ट्रंप

इसके बाद ट्रंप ने एंकर को इंटरव्यू पूरा करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि शूटिंग के वक्त वह डरे नहीं थे, बल्कि यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर वहां क्या घट रहा है. उन्होंने बताया कि सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उन्हें और प्रथम महिला को सुरक्षा घेरे में लेते हुए जमीन पर लेटने का निर्देश दिया था.

Advertisement

'नो किंग्स' अभियान पर साधा निशाना

राष्ट्रपति ने उन मीडिया रिपोर्ट्स की ओर भी इशारा किया जिनमें संदिग्ध के विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने की बात कही गई थी. ट्रंप ने कहा कि इस तरह की घटनाएं 'नो किंग्स' जैसे अभियानों का परिणाम हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि, "मैं कोई राजा नहीं हूँ. यदि मैं राजा होता, तो मुझे आपसे (मीडिया से) बात करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती”. 

भविष्य में डिनर आयोजन पर ट्रंप ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद डिनर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए. ऐसे आयोजन किसी हमले के कारण रद्द नहीं किए जाने चाहिए. गौरतलब है कि यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अधिकारी डिनर में मौजूद थे. इस हमले के आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में की गई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें