×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

थाईलैंड: बेकाबू ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, 9 की मौत, 11 साल का बच्चा कर रहा था ड्राइव

बताया जा रहा है लगभग 35 बौद्ध भिक्षु पैदल तीर्थयात्रा पर निकले थे. यात्रा शुरू होने के करीब 30 मिनट बाद तेज रफ्तार पिकअप ट्रक सड़क से अनियंत्रित होकर उनके दल में घुस गया.

Author
03 Jul 2026
( Updated: 03 Jul 2026
03:09 PM )
थाईलैंड: बेकाबू ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, 9 की मौत, 11 साल का बच्चा कर रहा था ड्राइव
Image Source- IANS/Screengrab/Social Media
Advertisement

Thailand Accident: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी प्रांत मुखदाहान में एक पिकअप ट्रक ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे बौद्ध भिक्षुओं के दल को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 9 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए. हैरानी की बात ये है इस पिकअप ट्रक को 11 साल का बच्चा ड्राइव कर रहा था. 

बताया जा रहा है लगभग 35 बौद्ध भिक्षु पैदल तीर्थयात्रा पर निकले थे. यात्रा शुरू होने के करीब 30 मिनट बाद तेज रफ्तार पिकअप ट्रक सड़क से अनियंत्रित होकर उनके दल में घुस गया. हादसे में 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. कम से कम 13 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई.  

हादसे के बाद थाईलैंड में यातायात नियमों पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, ट्रक चला रहा 11 वर्षीय लड़का फिलहाल पुलिस की निगरानी में है. शुरूआती जांच में पता चला है कि वह अपने माता-पिता का वाहन उनकी अनुमति के बिना लेकर गया था. दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शी भिक्षुओं ने बताया कि हादसे से पहले पिकअप ट्रक बेकाबू हो गया था. इसके बाद वह अचानक बेकाबू होते हुए बौद्ध तीर्थयात्रियों के दल में जा घुसा. हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बौद्ध भिक्षु सड़क के किनारे कतारबद्ध चल रहे थे. तभी पिकअप बेकाबू होते हुए उनके दल में जा घुसा. वाहन भिक्षुओं को उड़ाते हुए आगे बढ़ा. हादसे की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- नाम बदला, सच छुपाया… इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों को बनाया शिकार, फिर बजरंग दल की एंट्री से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

इस घटना ने पूरे थाईलैंड को झकझोर कर रख दिया. बौद्ध भिक्षु देश में अत्यंत सम्मानित माने जाते हैं. इसके साथ ही यह हादसा सड़क सुरक्षा और नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और बच्चों को वाहन चलाने से रोकने की अपील की है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी 11 वर्षीय लड़का अब उनकी हिरासत में है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों की अभी जांच की जा रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें