×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नाम बदला, सच छुपाया… इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों को बनाया शिकार, फिर बजरंग दल की एंट्री से मचा हड़कंप

Kanpur: पुलिस और बजरंग दल की मदद से एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाकर विशाल नाम से एक युवकी से शादी की और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी और प्रताड़ना की हदें पार कर दी.

Author
03 Jul 2026
( Updated: 03 Jul 2026
12:15 PM )
नाम बदला, सच छुपाया… इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों को बनाया शिकार, फिर बजरंग दल की एंट्री से मचा हड़कंप
Image Source: Viral Video Screengrab/x Post
Advertisement

Kanpur: कानपुर के पनकी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. पुलिस और बजरंग दल की मदद से एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाकर विशाल नाम से एक युवकी से शादी की और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी और प्रताड़ना की हदें पार कर दी.

फर्जी नाम से शादी और धीरे-धीरे खुली सच्चाई

जानकारी के मुताबिक आरोपी मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और जूते का ऑनलाइन कारोबार करने का दावा करता है. उसने हरदोई की रहने वाली अनुक्रति पांडे को “विशाल” नाम बताकर भरोसे में लिया और उससे शादी कर ली. शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आई तो हालात बदल गए. पीड़िता का आरोप है कि सच पता चलने के बाद उसे लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित एक फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया गया.

Advertisement

प्रताड़ना और दबाव के गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया. यहां तक कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और खाने-पीने और जीवनशैली को लेकर भी जोर डाला गया. विरोध करने पर उसे धमकियां दी जाती थीं. सबसे दर्दनाक बात यह बताई गई कि उसका बच्चा भी इस माहौल में प्रभावित हुआ और परिवार पूरी तरह दबाव में था.

महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम, देश में पहली बार महिलाओं को मिलेगा 'किसान' का दर्जा, बदला खेती का कानून

Advertisement

एक ही फ्लैट में दो महिलाओं का रहना

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी ने उसी फ्लैट में एक दूसरी महिला को भी रखा था. बाहर से उसे “बहन” बताकर लोगों को गुमराह किया जाता था, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और थी. रात के समय आरोपी अलग-अलग कमरों में दोनों महिलाओं के साथ रहता था, जिससे पूरा मामला और भी गंभीर हो गया.

मदद के बाद पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थिति से परेशान होकर पहली पीड़िता ने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल से संपर्क किया. इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और संयुक्त कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस जांच जारी, आगे की कार्रवाई

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच हो रही है. दूसरी महिला से भी जानकारी ली जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पीड़िता ने साफ कहा है कि वह अब उस जगह से दूर अपने घर जाना चाहती है और इस पूरे अनुभव से उबरने की कोशिश कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
A
Amit kr Sarkar
23 hours ago

Encounter कर देना चाहिए था, तब ये मियाँ मुल्ला सब इसे हरकत करने से डरेगा। कानून मे बदलाव लाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें