जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुसाइड बम से दहला पाकिस्तान... क्वेटा शहर में हुए धमाके में 10 की मौत, 32 घायल, भारत पर लगा हमले का आरोप

क्वेटा शहर के SSP मोहम्मद बलोच ने बताया कि 'पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी में यह धमाका हुआ. उन्होंने बताया कि यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गई और दीवारों में दरार आ गई.'

सुसाइड बम से दहला पाकिस्तान... क्वेटा शहर में हुए धमाके में 10 की मौत, 32 घायल, भारत पर लगा हमले का आरोप
Advertisement

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार दोपहर को हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 32 घायल हैं. इनमें 4 उग्रवादी भी मारे गए हैं. पाकिस्तानी न्यूजपेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला दोपहर में भीड़भाड़ वाली सड़क पर सुसाइड बम ब्लास्ट के जरिए हुआ. इस हमले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जहां लोगों के चिथड़े उड़ गए हैं. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले का आरोप भारत समर्थित तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान यानी (TTP) के आतंकवादियों पर लगाया है. 

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण धमाका 

क्वेटा शहर के SSP मोहम्मद बलोच ने बताया कि 'पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी में यह धमाका हुआ. यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गई और दीवारों में दरार आ गई.'

शहर के सभी बड़े अस्पताल में इमरजेंसी घोषित 

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि 'घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. शहर में मौजूद सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इसके अलावा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर सहित सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.' 

Advertisement

हमले पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति का बयान 

इस हमले पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 'भारत के लिए काम करने वाले लोग पाकिस्तान की शांति को कमजोर नहीं कर पाए और सुरक्षाबलों ने समय पर कार्रवाई की, जिससे आतंकवादियों के पूरे इरादे नाकाम हो गए.' 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने भी की घटना की निंदा 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी इस घटना को आतंकी हमला बताया है. उन्होंने कहा कि 'धमाके के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और 4 आतंकवादियों को मार गिराया है. हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.' 

Advertisement

क्वेटा शहर में इस महीने का दूसरा बम ब्लास्ट

यह भी पढ़ें

बता दें कि क्वेटा शहर में इसी महीने बीते 3 सितंबर को पार्टी रैली के दौरान बम विस्फोट हुआ था. इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. दरअसल, बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि पर एक रैली निकाली गई थी, इस दौरान पार्किंग में यह सुसाइड अटैक हुआ था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें