इजरायल के ‘शैतान’ को देख भड़कीं मेलोनी, मंत्री की बर्बरता देख नेतन्याहू को दे दिया अल्टीमेटम, एक Video से मचा बवाल
दुनिया के कई देश भूख से बेहाल गाजा की मदद के लिए आए तो इजरायली मंत्री ने उन पर कहर बरपाया. सामाजिक कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर उन पर बर्बरता की गई. जिसका वीडियो खुद इजरायली मंत्री ने शेयर किया है.
Follow Us:
ईरान से जंग के बीच इजरायल का गाजा के लिए एक बार फिर क्रूर चेहरा सामने आया है. यहां राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर का एक वीडियो सामने आने के बाद दुनिया भर में मानवाधिकारों पर बहस तेज हो गई. मंत्री इतामार बेन ने गाजा के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहे जहाजों से पकड़े गए एक्टिविस्ट्स के हाथ पैर बांधकर उन्हें घुटने के बल बैठाया. इजरायल की इस अमानवीय हरकत का वीडियो भी सामने आया है.
बताया जा रहा है हिरासत में लिए गए सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में यातनाएं भी दी गई हैं. इन कार्यकर्ताओं में इटली के नागरिक भी हैं, इसके बाद बवाल मच गया. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इजरायल पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने इजरायल पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया और मानवीय गरिमा का अपमान बताया.
मेलोनी ने क्या इजरायली मंत्री की हरकत पर क्या कहा?
मेलोनी ने घोर निंदा करते हुए कहा, इजरायली मंत्री बेन गिवीर की तस्वीरें अस्वीकार्य हैं. यह कतई स्वीकार्य नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों, जिनमें कई इतालवी नागरिक भी शामिल हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाए जो मानवीय गरिमा का उल्लंघन करता है.
Le immagini del ministro israeliano Ben Gvir sono inaccettabili. È inammissibile che questi manifestanti, fra cui molti cittadini italiani, vengano sottoposti a questo trattamento lesivo della dignità della persona.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
Il Governo italiano sta immediatamente compiendo, ai più alti…
मेलोनी ने आगे कहा, सरकार संबंधित इतालवी नागरिकों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च संस्थागत स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रही है. इटली इन प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए व्यवहार और इतालवी सरकार के स्पष्ट अनुरोधों की घोर अवहेलना के लिए माफी की मांग करता है. इन्हीं कारणों से, विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय इजरायली राजदूत को तत्काल तलब कर घटना के संबंध में औपचारिक स्पष्टीकरण मांगेगा.
वीडियो में क्या है और जानें पूरा मामला
दरअसल, गाजा में इजरायली हमले के पीड़ितों के लिए कई देशों के सामाजिक कार्यकर्ता आगे आए हैं. गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता और मानवाधिकार एक्टिविस्ट जहाजों के जरिए मदद लेकर जा रहे थे, लेकिन इजरायली सेना ने अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में ने न केवल 50 जहाजों को रोका, बल्कि इन पर सवार एक्टिविस्ट से बर्बरता भी की.
इजरायल ने लगभग 430 लोगों को हिरासत में ले लिया है. जिन्हें दक्षिणी बंदरगाह अशदोद ले जाया गया. इसका वीडियो खुद इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने शेयर किया. जिसमें साफ देखा गया कि एक्टिविस्ट्स को घुटनों के बल बैठाकर रखा गया था. उन्हें घसीटकर मारते हुए लाया जा रहा है. फुटेज में कई विचलित करने वाले दृश्य हैं. वीडियो में वह हिरासत में लिए गए एक्टिविस्ट्स के बीच इजरायल का झंडा लहराते और उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं.
इजरायली मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, वेलकम टू इजरायल.
ये तस्वीर बेन गवीर के वीडियो से ली गई हैं
इसके बाद इजरायल पूरी दुनिया के निशाने पर आ गया है. न केवल इटली की PM मेलोनी बल्कि कई और देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इजरायल को कड़ी फटकार लगाई.
इन देशों ने की इजरायल की निंदा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए.
कनाडा के अलावा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इजरायल की इस कार्रवाई को 'हद से परे' बताया. स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुएल अल्बारेस ने एक्टिविस्ट्स के साथ हुए व्यवहार को 'शैतानी' बताया है. इनके अलावा नीदरलैंड, आयरलैंड और पुर्तगाल ने भी इजरायली राजदूतों को बुलाकर अपना तीखा विरोध जताया. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने भी इजरायल के मंत्री बेन गवीर के कदम को 'अस्वीकार्य' बताया. उन्होंने तत्काल फ्रांसीसी नागरिकों की रिहाई की मांग की.
I have directed my officials to summon the Israeli ambassador regarding the heinous treatment of civilians aboard the flotilla. Civilians must be protected at all times. The video shared by Ben-Gvir is deplorable and documents the mistreatment of civilians. Canada has already… https://t.co/AviEXpkdYG
— Anita Anand (@AnitaAnandMP) May 20, 2026
इजरायल में ही घिर गए मंत्री इतामार बेन गवीर
न केवल इजरायल के बाहर मंत्री बेन गवीर की आलोचना हो रही है, बल्कि वह देश के अंदर भी घिर गए हैं. खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि एक्टिविस्ट्स के साथ इस तरह का व्यवहार इजरायल के मूल्यों और परंपराओं के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें
वहीं, इजरायल के हमकदम बनने वाले अमेरिका ने भी मंत्री को आईना दिखा दिया.इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी ने भी बेन गवीर की आलोचना की. उन्होंने कहा कि मंत्री की हरकतों ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. मत्री बेन गवीर की हरकतों के बाद उनकी विभागीय जांच की मांग तेज हो गई है.
In case of Gaza no one gad raised voice against Hamas crualty than if Israeli minister restrict activists than why global community cry for Gaza? This is double standard of global community I stand with Israeli minister 👍