जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लेबनान पर इजरायल का महाविनाशक हमला… 10 मिनट में 100 धमाकों से दहला, मारा गया हिजबुल्लाह का राइट हैंड

इजरायल ने लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर सबसे बड़ी चोट की है. जिसमें महासचिव नईम कासिम और उनके सलाहकार अली यूसुफ हारशी की मौत हो गई.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 16 Apr 2026
01:00 PM )
लेबनान पर इजरायल का महाविनाशक हमला… 10 मिनट में 100 धमाकों से दहला, मारा गया हिजबुल्लाह का राइट हैंड
Image Source: IANS
Advertisement

Israel Attack on Lebanon: अमेरिका ने जो चिंगारी सुलगाई थी उसे इजरायल आग का विकराल रूप दे रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच भले ही दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति बनी हो, लेकिन इजरायल अब थम नही रहा. इजरायल ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी बम बरसा रहा है. जिसमें हिजबुल्लाह के चीफ सेक्रेटरी की मौत हो गई. 

इजरायल के हमले में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे यूसुफ हारशी की मौत हो गई. यूसुफ हारशी नई कासिम का पर्सनल सेक्रेटरी था. IDF ने हिज्बुल्लाह महासचिव नईम कासिम की मौत का दावा भी किया है. 

इजरायली हमले में लेबनान में कितने लोग मारे गए? 

Advertisement

इजरायली सेना लेबनान पर हमला जारी है. सीजफायर के ऐलान के बाद इजरायल ने देश के विभिन्न इलाकों पर एयर स्ट्राइक की, लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, इसमें 254 लोगों की मौत हो गई जबकि हवाई हमले में 1,165 लोग घायल हुए.  देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया गया है. 

इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने दावा किया कि उसके हमले में हिज्बुल्लाह महासचिव नईम कासिम और उनके सलाहकार अली यूसुफ हारशी की मौत हो गई. इजराइली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई लेबनान में जारी सैन्य ऑपरेशन के तहत की गई. 

IDF ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर नईम कासिम को निशाना बनाया गया. कथित तौर पर वो हिज्बुल्लाह के प्रमुख नेताओं में से एक थे और संगठन संचालन में अहम भूमिका निभाते था. उनके निजी सचिव और सलाहकार हारशी पर कासिम की सुरक्षा और दफ्तर के प्रबंधन की जिम्मेदारी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘भारत चाहे तो लेबनान पर हमले रोक सकता है इजरायल…’ हिज्जबुल्लाह ने मांगी मदद, रिपोर्ट में दावा

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के कस्बे अल-शेख और मेइफादौन के अलावा दक्षिण में कुनिन और अली अल-ताहिर हाइट्स पर इजरायल के हमले हुए. 

इजरायली सेना का कहना है कि यह हमला 2 मार्च से शुरू किए गए उनके नए सैन्य ऑपरेशन के बाद लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था. सेना के मुताबिक, इसमें हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों पर निशाना साधा गया. 

उसके कई ठिकानों, हथियार भंडार और लॉन्चिंग साइट्स पर हमला किया गया. इसके साथ ही दक्षिणी लेबनान में हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए कई अहम क्रॉसिंग पॉइंट्स पर भी हमले किए गए. दावा किया जा रहा है IDF ने लेबनान में 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा हमले किए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें