×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका संग बातचीत को तैयार ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रख दी ऐसी शर्तें कि हिल जाएंगे ट्रंप!

अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान राजी तो हुआ है लेकिन कई शर्तें रख दी हैं. इन शर्तों में इजरायल, होर्मुज और जंग को लेकर बड़ी मांग की गई है.

Author
29 Mar 2026
( Updated: 29 Mar 2026
06:28 PM )
अमेरिका संग बातचीत को तैयार ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रख दी ऐसी शर्तें कि हिल जाएंगे ट्रंप!
Advertisement

Iran-US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिक्कत ये है कि वह किसी देश की शर्त को उसकी हार मान लेता है. सामने वाला बातचीत के लिए शर्त रखता है और ट्रंप को लगता है कि वह मुल्क उनके सामने झुक गया. ईरान के साथ संघर्ष में भी ट्रंप का ये ही मानना था, वह बार-बार कहते रहे कि ईरान हमारे सामने झुक गया और वह गुहार लगा रहा है, लेकिन सच्चाई तो ये है कि ईरान शर्तों के साथ बातचीत के लिए तैयार हुआ है. 

ईरान नई शर्ते के अनुसार, अमेरिका से खुद सीधे तौर पर बात नहीं करेगा. उसने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव में ईरान ने अपनी कई अहम शर्तें रखी हैं. जिसका असर अमेरिका-इजरायल के रिश्तों पर भी पड़ेगा. 

अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान ने क्या शर्त रखी? 

Advertisement

ईरान की सबसे बड़ी शर्तों में से एक ये भी है कि हमलों को तुरंत रोका जाए. इसके अलावा अमेरिका ईरान पर हमले रोकने के लिए दबाव बनाए. साथ ही साथ अमेरिका ईरान को ये भरोसा भी दे कि आगे हमले नहीं किए जाएंगे. यानी ईरान ये आश्वासन चाहता है कि इजरायल और अमेरिका भविष्य में हमला न करें. 

ईरान ने अपनी नई डिमांड में होर्मुज को लेकर भी बड़ी मांग की है. ईरान चाहता है कि होर्मुज पर पूरा नियंत्रण ईरान के पास आ जाए. ईरान ने युद्धविराम के लिए अपनी शर्तें साफ तौर पर बता दी हैं. अगर अमेरिका और इजरायल इन शर्तों को मानेंगे तभी जंग पर अस्थायी रोक लग सकती है. 

किन देशों के जरिए होगी ईरान-अमेरिका में बातचीत? 

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली इस बातचीत में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र मध्यस्था करेंगे. ये सभी देश सुनिश्चित करें कि अमेरिका ईरान की चिंताओं और शर्तों को गंभीरता से सुने. जंग के बीच ईरान का यह बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- ईरान-US के बीच भीषण होगी जंग! मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने उतारे 3500 सैनिक, USS Tripoli पहुंचा ऑपरेशन जोन

यह भी पढ़ें

ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से जंग जारी है. 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनई की भी मौत हो गई थी. उनके साथ-साथ ईरानी सेना के टॉप कमांडर और बड़े नेता भी मारे गए. ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिडिल ईस्ट के जरिए अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में अब तक 1900 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें