×
जिस पर देशकरता है भरोसा

होर्मुज का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर! इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत!

इजरायल ने एक हवाई हमले में ईरानी नौसेना के प्रमुख एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराने का बड़ा दावा किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और ज्यादा बढ़ गया है.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
05:01 PM )
होर्मुज का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर! इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत!
Advertisement

इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है. इजरायली मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' ने इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि बंदर अब्बास शहर पर किए गए हमलों में नेवी कमांडर मारे गए, हालांकि ईरान की तरफ से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।.

तंगसीरी IRGC नेवी के प्रमुख थे

पिछले कुछ दिनों में अलीरेजा तंगसीरी का नाम सुर्खियों में रहा है. वो आईआरजीसी नेवी के प्रमुख थे और उन्हें ईरान की समुद्री सैन्य रणनीति का अहम चेहरा माना जाता था. खास तौर पर होर्मुज में जहाजों की निगरानी और सैन्य कार्रवाई में उनकी बड़ी भूमिका रही है.

ईरान-इराक और टैंकर युद्ध के अनुभवी 

दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में जन्मे तांगसीरी, ईरान-इराक युद्ध और तथाकथित टैंकर युद्ध (यह 1980 के दशक में ईरान के साथ अमेरिका का पहला संघर्ष था) में अहम भूमिका निभाने के बाद आईआरजीसी नेवी का हिस्सा बने. तांगसीरी ने बंदर अब्बास में आईआरजीसी नेवी के पहले नेवल डिस्ट्रिक्ट की कमान संभाली और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर के तौर पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने फोर्स के चीफ का पद संभाला.

Advertisement

ईरानी अधिकारियों की हत्याओं में बढ़ोतरी

अगर तंगसीरी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो उनका नाम उन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से हत्या कर दी गई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी.

सुप्रीम लीडर और लारीजानी की पूर्व हमलों में हो चुकी है मौत

यह भी पढ़ें

पहले और सबसे बड़े नुकसानों में ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई शामिल थे. इसके बाद इस्लामिक रिपब्लिक के सियासी और सैन्य कुनबे के शीर्ष अधिकारी और नेता मारे गए. इस तरह इन हमलों में ईरान की टॉप लेयर लगभग खत्म कर दी गई. खामेनेई के प्रमुख सलाहकार और सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ऐसे ही एक हमले का शिकार हुए थे. उनकी मौत से भी ईरान को काफी झटका लगा क्योंकि वो एक अच्छे नेगोशिएटर भी माने जाते थे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें