×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Epstein Files: नई फाइल में अनिल अंबानी को लेकर सनसनीखेज दावा, स्वीडिश लड़की का भी जिक्र!

दस्तावेजों में दावा किया गया है अनिल अंबानी और जेफरी एपस्टीन की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. पहले दोनों ने पेरिस में मिलने की प्लानिंग की थी.

Author
07 Feb 2026
( Updated: 07 Feb 2026
10:05 AM )
Epstein Files: नई फाइल में अनिल अंबानी को लेकर सनसनीखेज दावा, स्वीडिश लड़की का भी जिक्र!
Advertisement

दुनिया के सबसे बड़े यौन शोषण स्कैंडल में हुए खुलासों ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से लगातार दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. जिनमें एपस्टीन से जुड़े एक नए नाम का खुलासा हुआ है. नए दस्तावेजों में अनिल अंबानी और एपस्टीन के कनेक्शन का दावा किया गया है. 

ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बात हुई थी. 

अनिल अंबानी और जेफरी एपस्टीन के बीच बातचीत के अंश 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल अंबानी और जेफरी एपस्टीन के बीच 9 मार्च 2017 को बात हुई थी. जिसमें अनिल अंबानी ने एपस्टीन से पूछा था- क्या सुझाव है? इस बातचीत में एपस्टीन ने अनिल अंबानी से ‘लंबी स्वीडिश महिला’ का जिक्र किया था. दोनों के बीच ये बातचीत ईमेल के जरिए हुई थी. इससे पहले साल 2008 में जेफरी जेल जा चुके थे, बाद में वो बाहर आ गए और जेल से भी कई बड़ी और प्रभावशाली हस्तियों के संपर्क में रहे. 

जेफरी के घर पर हुई थी दोनों की मुलाकात- दावा 

Advertisement

दस्तावेजों में दावा किया गया है अनिल अंबानी और जेफरी एपस्टीन की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. पहले दोनों ने पेरिस में मिलने की प्लानिंग की थी, लेकिन फिर मैनहैटन में अंबानी जेफरी एपस्टीन के घर गए थे. जेफरी ने उन्हें इन्वाइट किया था. 

हॉलीवुड हिरोइन का जिक्र 

ब्लूमबर्ग कि रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के चैट्स में हॉलीवुड को लेकर भी बातचीत का खुलासा हुआ है. एक चैट में जेफरी एपस्टीन ने अनिल अंबानी से पंसदीदा हिरोइन को लेकर सवाल पूछा था. जवाब में अनिल अंबानी ने हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का नाम लिया था. उस समय कारलेट जोहानसन की एक फिल्म ‘घोस्ट इन द शेल’ भी आई थी. जिसका सह-निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट भी था. 

इन दावों पर अभी तक अनिल अंबानी या उनके प्रवक्ता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. चैट्स में अंबानी और एपस्टीन के बीच बिजनेस डील, मीटिंग्स और वैश्विक कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई थी. 

Advertisement

कांग्रेस ने किया था कनेक्शन का दावा 

इससे पहले कांग्रेस ने एक फरवरी को अनिल अंबानी और अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच 16 मार्च 2017 को हुई चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था. अनिल अंबानी चैट में एपस्टीन से कुशनर और बैनन (ट्रम्प के करीबी) से मुलाकात में उसकी मदद मांगी थी. 

कभी था फोर्ब्स की लिस्ट में अनिल अंबानी का नाम 

अनिल अंबानी रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन हैं. एक समय था जब अनिल अंबानी दुनिया की अमीर हस्तियों में शुमार थे. साल 2008 में उनका नाम फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर था. उनकी संपत्ति करीब 42 अरब डॉलर आंकी गई थी. हाल ही में उनका नाम 40 हजार करोड़ के बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी में आया था. 

Advertisement

इन भारतीयों के एपस्टीन कनेक्शन का दावा 

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी दस्तावेजों में अनिल अंबानी के अलावा कई भारतीय नाम सामने आया है. इनमें फिल्ममेकर मीरा नायर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अभिनेत्री नंदिता दास, वेलनेस गुरु दीपक चोपड़ा का नाम भी है, लेकिन इन कनेक्शन का एपस्टीन के अपराधों में सलिंप्तता का कोई सबूत नहीं है. ये संपर्क पेशेवर हो सकते हैं. 

कौन हैं जेफरी एपस्टीन? 

Advertisement

अमेरिका में जन्मा जेफरी एपस्टीन शेयर बाजार का महारथी थी. बतौर इनवेस्टमेंट एडवाइजर वह बड़े लोगो संपर्क में आया. जेफरी की दोस्ती डोनाल्ड ट्रंप, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू विंडरसन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन जैसे लोगों से उसकी दोस्ती हुई. इन बड़े कनेक्शन के दम पर उसने काला यौन अपराध का काला साम्राज्य खड़ा कर दिया. 
सबसे पहले जेफरी को साल 2008 में अरेस्ट किया गया था, लेकिन जेल में भी वह बड़े लोगों के संपर्क में था. यह कैद आजादी जैसी ही थी. वह महज 13 महीने जेल में रहा. साल 2019 में जेफरी को फिर यौन गतिविधियों में ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, केस शुरू होता, कई बड़े राज खुलते उससे पहले ही जेल में उसकी मौत हो गई. इसके बाद दुनियाभर में विवाद खड़ा हुआ और उसके नेटवर्क को लेकर कई तरह की जांच शुरू हुईं. 

क्या है एपस्टीन स्कैंडल? 

बात साल 2005 की है जब पहली बार जेफरी एपस्टीन के खिलाफ एक 14 साल की लड़की की मां ने केस दर्ज करवाया था. आरोप था कि एपस्टीन ने बच्ची को मसाज के बहाने बुलाया लेकिन उसके साथ यौन शोषण की कोशिश की. केस की जांच हुई तो कई नाबालिग लड़कियां सामने आईं. जिनके साथ जेफरी ने यौन शोषण किया है. इतना ही नहीं वह पूरा रैकेट चलाता था. जिसमें वह नाबालिग लड़कियों को यॉट पर ले जाकर बड़ी हस्तियों को उपलब्ध कराता था. कई महीनों की जांच के बाद एपस्टीन पर क्रिमिनल केस दर्ज हुए. इस स्कैंडल में जांच की आंच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी तक भी आई. 

जांच में सामने आया कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है. यहीं पर एपस्टीन हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं और इन पार्टियों में नाबालिग लड़कियां लाई जाती थीं. इन लड़कियों को प्राइवेट जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से लाया जाता था. क्योंकि यह शहर से काफी दूर था और समुद्र से घिरा था. जहां आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता. शोषण के बावजूद लड़कियां वहां से भाग नहीं सकती थी. क्योंकि समुद्र में तैरकर ही वहां से निकला जा सकता है जो कि आसान नहीं है. एपस्टीन के इस काले कारनामें में उसकी गर्लफ्रेंड गिस्लीन मैक्सवेल भी साथ देती थी. लड़कियों को मारा पीटा जाता था. जबरदस्ती की जाती थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Epstein files: पाकिस्तान को दान कर सफेद की काली कमाई… कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के इंटरव्यू में नया खुलासा

मी टू मूवमेंट चला और इस केस की पीड़िताएं सामने आने लगीं, लेकिन एपस्टीन के खिलाफ असली मुहिम छेड़ी वर्जीनिया ग्रिफे ने, जो 3 साल तक शिकार रही. साल 2025 में वर्जीनिया ग्रिफे की मौत हो गई लेकिन उनकी किताब ‘नोबडीज गर्ल’ में शोषण की कहानी साफ-साफ लिखी थी. जिसमें कई नामचीन हस्तियों का नाम था. इसमें ब्राजील के प्रिंस एंड्रयू से लेकर पूर्व राष्ट्रपति तक को लेकर खुलासे हुए. वहीं, साल 2019 में जेफरी एप्स्टीन की गिरफ्तारी के बाद जेल में ही उसकी मौत हो गई. अब इन फाइल्स के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में सनसनी मच गई. कई डिस्टर्बिंग दावे इन फाइलों में हैं. जो कि अब खुल रही हैं. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें