जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘सभी नेता एक जगह हैं एक वार में खत्म कर सकता हूं’, खामेनेई के मातम के बीच ट्रंप की धमकी, ईरान का जोरदार पलटवार

डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता एक जगह इकट्ठे हैं. ये ऐसा वक्त है, जब अमेरिका चाहे तो एक ही वार में सबको खत्म कर सकता है.

Author
05 Jul 2026
( Updated: 05 Jul 2026
11:49 AM )
‘सभी नेता एक जगह हैं एक वार में खत्म कर सकता हूं’, खामेनेई के मातम के बीच ट्रंप की धमकी, ईरान का जोरदार पलटवार
Image Source- X/@WhiteHouse/IANS
Advertisement

ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी धमकी देते हैं तो कभी अपने तंज से चर्चा में रहते हैं. ईरान में शोक मनाने की मोहलत देने वाले बयान के बाद खामेनेई के अंतिम संस्कार पर उन्होंने फिर चौंकाने वाला बयान दिया है. 
 
डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता एक जगह इकट्ठे हैं. ये ऐसा वक्त है, जब अमेरिका चाहे तो एक ही वार में सबको खत्म कर सकता है. ट्रंप खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रमों की बात कर रहे थे. जहां दुनियाभर से दिग्गज हस्तियां और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे है. वहीं, ईरान के लाखों लोग सड़कों पर खामेनेई के जुलूस में शामिल हो रहे हैं. ऐसे मातमी समय में ट्रंप धमकियों से बाज नहीं आ रहे. 

‘ऐसा किया तो बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा’

ये चौंकाने वाला बयान ट्रंप ने एक्सियोस से बातचीत के दौरान दिया. उन्होंने कहा- ‘वे सब वहां हैं. एक गोली चला दी जाए तो सबको खत्म किया जा सकता है.’ ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ऐसा नहीं करेगा क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा.

Advertisement

अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो गई थी. जिन्हें 4 महीने बाद दफनाया जा रहा है. ऐसे में ट्रंप ने अपने बयान से नई सुर्खियां बटोर लीं. 

ट्रंप ने कहा है कि वे अंतिम संस्कार पर नजर रख रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि ईरान बातचीत फिर शुरू करने के लिए बहुत उतावला है. दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि अंतिम संस्कार के कार्यक्रम खत्म होने तक एक हफ्ते की छुट्टी रहेगी. इस दौरान दोनों तरफ से कोई गोलीबारी नहीं होगी.

नकली आंसू बहा रहे ईरानी- ट्रंप

इस बीच ट्रंप ने ये दावा भी किया कि ईरान डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने कहा, ‘तेहरान में लोगों के रोने पर हैरानी हुई. शायद ईरानी लोग नकली आंसू बहा रहे है.’

Advertisement

ईरान ने जोरदार पलटवार

ट्रम्प के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है. आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा,

'लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं. आपके (ट्रंप) के पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मान.' 

Advertisement

ईरान ने होर्मुज पर भी कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट बाहरी ताकतों के लिए सैन्य शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं है. ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने आगाह किया कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग का इस्तेमाल सैन्य ताकत दिखाने के बजाय क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए. 

ईरान के कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के डिप्टी विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान, स्ट्रेट में सुरक्षा का जिम्मेदार अधिकारी और गारंटर होने के नाते, इस संवेदनशील समुद्री मार्ग में किसी भी सैन्य आंदोलन के खिलाफ चेतावनी देता है.’

तेहरान में लगे ‘बदला लेंगे’ के नारे

अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में ईरान के लाखों लोग शामिल हुए. खामेनेई का शव ग्रैंड मोसल्ला प्रार्थना परिसर में रखा गया था. जहां लोगों ने आंसुओं के साथ उन्हें अलविदा कहा. इस दौरान ‘बदला लेंगे’ के नारे भी लगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ईरान के लोगों को रोने की मोहलत भी ट्रंप ने दी! खामेनेई की अंतिम विदाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़बोला अंदाज

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें