×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ट्रंप सहित सभी दिग्गज नेता पीछे! 68 प्रतिशत रेटिंग के साथ PM मोदी ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

एनालिटिक्स फर्म के सर्वे के अनुसार, 68% की मजबूत अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

Author
06 May 2026
( Updated: 06 May 2026
08:58 PM )
ट्रंप सहित सभी दिग्गज नेता पीछे! 68 प्रतिशत रेटिंग के साथ PM मोदी ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
Image Source: IANS/PMO
Advertisement

नॉर्वे के पूर्व जलवायु और पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हेम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्‍होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व भर के नेताओं से तुलना करते हुए कहा क‍ि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मेहनत और देश के विकास के विजन के दम पर जितनी लोकप्रियता हासिल की है, उसके आसपास भी कोई भी नहीं पहुंचता.

पीएम मोदी की लोकप्रियता बेहद दुर्लभ- सोल्हेम

सोल्हेम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी नेता के लिए लंबे समय तक इतनी मजबूत जनसमर्थन बनाए रखना बहुत ही दुर्लभ होता है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी भारत में बेहद लोकप्रिय हैं. मेरा मानना है कि लोकतंत्र में ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई नेता इतने लंबे समय तक इतना बड़ा समर्थन जुटा पाए, जैसा पीएम मोदी ने किया है”.

Advertisement

सर्वे में PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

सोल्हेम ने आगे कहा, “शायद 1950 के दशक में जब यूरोप में लगातार तेज विकास हो रहा था, तब वहां के नेता ऐसा सपना देख सकते थे, लेकिन आज के समय में यह बहुत ही खास और अलग बात है”. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स कंपनी 'मॉर्निंग कंसल्ट' के एक सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है.

68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे आगे

2 से 8 मार्च के बीच किए गए इस सर्वे के मुताबिक, एनालिटिक्स फर्म ने कहा कि पीएम मोदी 68 प्रत‍िशत की मजबूत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के बाकी नेताओं से काफी आगे हैं. सोल्हेम ने कहा, “फिलहाल मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी नेता अपने देश में प्रधानमंत्री मोदी जितना लोकप्रिय है”.

ट्रंप और यूरोपीय नेता लोकप्रियता में मोदी से पीछे

Advertisement

उन्होंने कहा, “हो सकता है कुछ छोटे देशों में ऐसा कोई नेता हो, लेकिन किसी बड़े देश में आपको इतना लोकप्रिय नेता नहीं मिलेगा. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी पीएम मोदी की लोकप्रियता के आसपास नहीं हैं, और न ही कोई यूरोपीय नेता. मेरे हिसाब से वह सच में एक विश्व नेता हैं”.

पीएम मोदी की सादगी ही उनकी लोकप्रियता की वजह

यह भी पढ़ें

सोल्हेम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की निजी जिंदगी का सफर भी उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है. उन्होंने कहा क‍ि गुजरात में एक साधारण परिवार से निकलकर, जहां उनका परिवार एक छोटे रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था, वहां से दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल होना, यह बहुत ही प्रेरणादायक है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें