Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सिर्फ ₹250 में खुलेगा NPS अकाउंट! PhonePe की नई सुविधा, जानें कैसे करें अप्लाई

NPS: लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe ने एक नई सुविधा पेश की है..अब पात्र यूजर्स PhonePe ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का खाता खोल सकते हैं..

Image Source: IANS
Loading Ad...

NPS: रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता न करनी पड़े, इसके लिए समय रहते बचत शुरू करना जरूरी है.. लेकिन कई लोग कम कमाई या लंबी प्रक्रिया के डर से निवेश शुरू नहीं कर पाते... ऐसे लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe ने एक नई सुविधा पेश की है..अब पात्र यूजर्स PhonePe ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का खाता खोल सकते हैं.. इसकी शुरुआत सिर्फ 250 रुपये के शुरुआती योगदान से की जा सकती है... खास बात यह है कि पात्र यूजर्स की बैंक में पहले से मौजूद KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे दोबारा दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी.

क्या है PhonePe की नई सुविधा?

PhonePe ने 27 अक्टूबर 2026 को ऐप के जरिए NPS खाता खोलने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की..इसका मकसद लोगों के लिए रिटायरमेंट की बचत शुरू करना आसान बनाना है....NPS एक लंबी अवधि की रिटायरमेंट निवेश योजना है, जिसके जरिए लोग भविष्य के लिए फंड तैयार कर सकते हैं... इसमें निवेश बाजार से जुड़ा होता है, इसलिए मिलने वाला रिटर्न निश्चित नहीं होता.. यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो छोटी रकम से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं.

Loading Ad...

कौन खोल सकता है NPS खाता?

Loading Ad...

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर की उम्र 18 से 85 साल के बीच होनी चाहिए.. उसके पास सक्रिय भारतीय बचत बैंक खाता होना जरूरी है... साथ ही, बैंक खाते की KYC पूरी होनी चाहिए और मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए... NRI, OCI कार्डधारक और नाबालिग इस सुविधा के तहत खाता नहीं खोल सकते.

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 नवंबर से शुरू होगी International Digi Yatra

Loading Ad...

₹250 के निवेश के अलावा कितनी लगेगी फीस?

PhonePe के जरिए NPS खाता खोलने के लिए कम से कम 250 रुपये का शुरुआती योगदान करना होगा... इसके अलावा, खाता खोलने के लिए 100 रुपये का एकमुश्त शुल्क भी लागू है... आगे चलकर यूजर अपनी सुविधा के अनुसार कम से कम 10 रुपये का अतिरिक्त योगदान कर सकते हैं.. इसमें नियमित अंतराल पर निवेश करना अनिवार्य नहीं है...हालांकि, निवेश से पहले निकासी के नियम, शुल्क और जोखिम को समझना जरूरी है.

PhonePe पर NPS खाता कैसे खोलें?

Loading Ad...

खाता खोलने के लिए सबसे पहले PhonePe ऐप में NPS अकाउंट का विकल्प चुनें...इसके बाद अपनी जन्मतिथि दर्ज करें और जरूरी सहमति व घोषणाएं पूरी करें...फिर उपलब्ध बैंक खातों में से एक खाता चुनकर बैंक से मिले OTP के जरिए सत्यापन करें..इसके बाद UPI से कम से कम 250 रुपये का शुरुआती योगदान जमा करें...भुगतान सफल होने और प्रक्रिया पूरी होने पर आपको PRAN यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जारी किया जाएगा.

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

PhonePe की यह सुविधा रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू करने की प्रक्रिया आसान बना सकती है...लेकिन ध्यान रखें कि NPS बाजार से जुड़ी योजना है और इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती...निवेश करने से पहले योजना के नियम, निकासी की शर्तें और अपनी आर्थिक जरूरतों को अच्छी तरह समझ लें...

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...