×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अब बिना लाइन लगे बुक करें मेट्रो टिकट, Rapido लेकर आया नई सुविधा

Rapido Online Ticket: Rapido ऐप के जरिए यह सुविधा शुरू की गई हैं , जिसे Mumbai Metropolitan Region Deelopment Authority ने लॉन्च किया हैं. इसका मलतब हैं कि अब सफर पहले से ज्यादा आसान , तेज और बिना परेशानी वाला हो गया है.

अब बिना लाइन लगे बुक करें मेट्रो टिकट, Rapido लेकर आया नई सुविधा
Image Source: Canva
Advertisement

Rapido Online Ticket: अगर आप मुंबई में रहते हैं और रोज मेट्रो से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए सच में राहत देने वाली हैं. अब आपको टिकट लेने के लिए लंबी -लंबी लाइनों में खड़े रहने की झंझट से छुटकारा मिल सकता हैं  दरअसल, अब आप सीधे अपने मोबाइल से ही मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. Rapido ऐप के जरिए यह सुविधा शुरू की गई हैं , जिसे Mumbai Metropolitan Region Deelopment Authority ने लॉन्च किया हैं. इसका मलतब हैं कि अब सफर पहले से ज्यादा आसान , तेज और बिना परेशानी वाला हो गया है.

QR कोड से एंट्री -99 बिना इंतज़ार के सफर

इस नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टिकट बुक करते ही आपके मोबाइल पर तुरंत QR कोड जनरेट हो जाता है. यानी अब न तो आपको टिकट काउंटर पर जाने की जरूरत है और न ही समय बर्बाद करने की. आप सीधे स्टेशन पर पहुंचकर QR कोड स्कैन करेंगे और अंदर एंट्री ले सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर मेट्रो लाइन 2A, 2B, 7 और 9 पर सफर करने वालों के लिए उपलब्ध है.

Advertisement

नए और पुराने यूजर्स के लिए खास ऑफर

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए Rapido ने कुछ आकर्षक ऑफर्स भी शुरू किए हैं. अगर आप नए यूजर हैं, तो आपकी पहली मेट्रो यात्रा पर आपको ₹50 तक की छूट मिल सकती है, यानी आपका सफर लगभग मुफ्त हो सकता है. वहीं, पुराने यूजर्स को भी उनके पहले मेट्रो टिकट पर 50% तक की छूट दी जा रही है (अधिकतम ₹10 तक).

टिकट बुक करना है बेहद आसान

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कि यह सब करना मुश्किल होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. पूरा प्रोसेस बहुत ही आसान और सीधा है.
सबसे पहले अपने फोन में Rapido ऐप खोलें.फिर ट्रांसपोर्ट या ONDC सर्विस वाले सेक्शन में जाएं और मेट्रो टिकट का ऑप्शन चुनें. इसके बाद आपको अपनी यात्रा का स्टार्ट और एंड स्टेशन चुनना होगा. पेमेंट करने के बाद आपका QR टिकट तुरंत आपके फोन पर आ जाएगा. बस, स्टेशन पर जाकर उसे स्कैन करें और आराम से सफर शुरू करें.

कई ऐप्स पर भी मिल रही है यह सुविधा

सिर्फ Rapido ही नहीं, अब मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा कई और प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है. Uber, WhatsApp, ixigo और RedBus जैसे लोकप्रिय ऐप्स पर भी आप यह सुविधा इस्तेमाल कर सकते हैं. आने वाले समय में और भी ऐप्स को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें

यह कदम शहर के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि सफर का अनुभव भी बेहतर होगा. डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को और सरल बना रहा है. अब मेट्रो का सफर सच में स्मार्ट सफर बन गया है.जिनमें कुछ भी चीजों के लिए कर सकते है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें