जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'देश विरोधी,...', भारत पर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर Orry का बड़ा हमला, कहा- टॉर्चर लगता है वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने जर्मनी में रहकर भारत पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव राठी पर जोरदार हमला बोला है. ओरी ने राठी को देश विरोधी कहने के साथ-साथ कहा कि उनका वीडियो देखना ही अपने आप-आप में टॉर्चर लगता है.

'देश विरोधी,...', भारत पर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर Orry का बड़ा हमला, कहा- टॉर्चर लगता है वीडियो
Orry/ Dhruv Rathee/ Image Source: IANS
Advertisement

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी और यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. ओरी ने एक पॉडकास्ट में ध्रुव राठी को 'राष्ट्र-विरोधी' तक करार दे दिया और आरोप लगाया कि राठी सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं जो उनकी विचारधारा से मेल खाते हैं और ओरी की तस्वीरों का इस्तेमाल थंबनेल पर करते हैं. कहा जा रहा कै कि ओरी ने उन्हें ये बातें उन आरोपों पर कहा है कि जिसके मुताबिक राठी राम मंदिर, चंद्र यान, ऑपरेशन सिंदूर, चुनाव आयोग, पाकिस्तान के समर्थन में बयान देते रहे हैं और हाल में ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कथित प्लास्टिक सर्जरी पर एक वीडियो बनाया था.

ओरी ने ध्रुव राठी को तगड़ा सुनाया

ओरी का आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने एक वीडियो के थंबनेल (कवर पेज) पर उनकी और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ 'क्लिकबेट' (ज्यादा व्यूज पाने) के लिए किया था. ओरी का कहना है कि उस वीडियो का मुख्य विषय कुछ और ही था.

Advertisement

ओरी ने ध्रुव राठी को कहा एंटी नेशनल!

एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, ओरी ने बताया कि उन्हें ध्रुव राठी क्यों पसंद नहीं हैं. उन्होंने कहा, "मुझे वह पसंद नहीं हैं, और इसलिए पसंद नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपने वीडियो के थंबनेल में मेरा इस्तेमाल किया, जिससे मैं धोखा खाकर उनका वीडियो देखने लगा, जबकि मैं उसमें सिर्फ़ दो सेकंड के लिए था. आपने मुझे क्लिकबेट के तौर पर इस्तेमाल किया और मुझे 20 मिनट का वीडियो देखने के लिए बहकाया, जो मेरे बारे में था ही नहीं. वह मेरे लिए टॉर्चर जैसा था."

'मुझे ये आदमी नहीं पसंद'

Advertisement

इतना ही नहीं ओरी ने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी अपने वीडियो में सिर्फ़ एकतरफा नैरेटिव को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा, "वह देश-विरोधी हैं. मुझे बस ऐसा लगता है कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से और अपने नैरेटिव में फिट बैठने वाले टॉपिक ही कवर करते हैं. मुझे ठीक से नहीं पता कि उनके टॉपिक क्या होते हैं क्योंकि मैं हर चीज़ फॉलो नहीं करता, लेकिन वह कुछ अजीब सी बात कह देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं होता, और जब उन्हें किसी चीज़ को कवर करना चाहिए, तो वह उसे कवर ही नहीं करते. मुझे बस वह आदमी पसंद नहीं है. या तो आप बुरे दिखते हैं या आपका AI सस्ता लगता है."

दरअसल, ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसमें जाह्नवी कपूर का भी जिक्र था. ओरी ने अपनी करीबी दोस्त जाह्नवी का बचाव करते हुए ध्रुव राठी पर तगड़ा हमला बोला था.

 

यह भी पढ़ें

 

टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
T
TirthRaj Mishra
2 months ago

एकदम सत्य कह रहे हैं ध्रुव राठी भड़वे को मैं देखना भी नहीं चाहता मेरा खून खौल जाता है।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें