पेट डर से बड़ा है... सैकड़ों फीट ऊंचाई पर टिफिन खोलकर खाना खाते दिखे मजदूर, वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन मजदूर सैकड़ों फीट ऊंचाई पर लोहे के ढांचे पर बैठकर आराम से खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि डर सबको लगता है, लेकिन पेट की मजबूरी कई बार डर से भी बड़ी होती है.
Follow Us:
आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. वीडियो में तीन मजदूर जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर लोहे के एक विशाल ढांचे पर बैठे नजर आते हैं. हैरानी की बात यह है कि जहां आम इंसान इतनी ऊंचाई पर खड़े होने की भी कल्पना नहीं कर सकता, वहीं ये मजदूर पूरी शांति के साथ अपना टिफिन खोलकर खाना खाते और पानी पीते दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ लिखी गई पंक्तियां भी लोगों के दिल को छू रही हैं। पोस्ट में कहा गया कि डर हर इंसान को लगता है, लेकिन पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियां कई बार डर से भी बड़ी साबित हो जाती हैं. यही वजह है कि कुछ लोग उन जगहों पर काम करते हैं, जहां पहुंचने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे वीडियो में तीन मजदूर लोहे के बने एक बेहद ऊंचे ढांचे पर बैठे दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी टावर या ऊंची निर्माणाधीन संरचना पर काम कर रहे हैं. उनके नीचे गहरी खाई नजर आती है और आसपास पहाड़ी क्षेत्र दिखाई देता है. इतनी खतरनाक ऊंचाई पर होने के बावजूद तीनों मजदूर पूरी तरह सामान्य नजर आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपने-अपने टिफिन से आराम से भोजन कर रहे हैं. उनके पास पानी की बोतल भी रखी हुई है, जिससे वे पानी पीते दिखाई देते हैं. सबसे खास बात यह है कि उनके चेहरों पर घबराहट या डर का कोई भाव नहीं दिखता. उनकी सहजता यह बताती है कि कठिन परिस्थितियों में काम करना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.
What is Fear ✊
डर सबको लगता है लेकिन पेट अक्सर डर से बड़ा निकलता है
जहां लोगों की सांसे थम जाती है वहां कुछ लोग अपनी कमाई
से रोजी रोटी तलाशते हैं गरीबी इंसान को वहां पहुंचती है जहा
पहुंचने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती है मंजिल जमीन पर
हो लेकिन अक्सर इनका संघर्ष आसमान में… pic.twitter.com/Fi7ixyaiBm— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) June 12, 2026Advertisement
लोगों ने मजदूरों की हिम्मत को किया सलाम
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे मजदूरों के संघर्ष और साहस का प्रतीक बताया. एक यूजर ने लिखा कि गरीबी इंसान को ऐसे काम करने पर मजबूर कर देती है, जिनकी कल्पना भी सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता. दूसरे यूजर ने कहा कि हालात कई बार इंसान को डर से भी आगे बढ़ा देते हैं. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि जहां लोग जाने से भी डरते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए रोज पहुंचते हैं. कई लोगों ने मजदूरों को देश की रीढ़ बताया और कहा कि उनके बिना विकास की रफ्तार संभव नहीं है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि यह वीडियो केवल एक दृश्य नहीं, बल्कि उन लाखों मेहनतकश लोगों की कहानी है जो हर दिन जोखिम उठाकर अपने परिवार का भविष्य संवारने में जुटे रहते हैं. यही कारण है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ हैरान ही नहीं कर रहा, बल्कि उनकी आंखें भी नम कर रहा है.