जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फिल्मी स्टाइल में लूट: थार से ATM को बांधकर ले उड़े बदमाश, तभी कार ने दिया धोखा, हैरान कर देने वाला Video

अपराधियों ने ATM कियोस्क का गेट तोड़ा और फिर कैश मशीन को रस्सी से थार में बांधकर उखाड़ लिया. हालांकि चोर अपने काम को सफलतापूर्वक अंजाम नहीं दे सके. क्योंकि जैसे ही थार चली रस्सी बीच में ही टूट गई.

फिल्मी स्टाइल में लूट: थार से ATM को बांधकर ले उड़े बदमाश, तभी कार ने दिया धोखा, हैरान कर देने वाला Video
Image Source- Screengrab/Viral Video
Advertisement

जो थार स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग के लिए बदनाम है उससे अब चोरी चकारी और लूटपाट भी होने लगी. ओडिशा के बालासोर में ऐसा मामला सामने आया है. जिसने अब मंहिंद्रा पर नया दाग लगा दिया. यहां चोरों ने थार से फिल्मी स्टाइल में ATM ही लूट लिया. लूट की ये वारदात CCTV में कैद हो गई. 

मामला बालासोर के तुड़ीगड़िया बाजार का है. जहां रात के घने अंधेरे में चोरों ने ATM उखाड़ लिया. अपराधियों ने ATM कियोस्क का गेट तोड़ा और फिर कैश मशीन को रस्सी से थार में बांधकर उखाड़ लिया. हालांकि चोर अपने काम को सफलतापूर्वक अंजाम नहीं दे सके, क्योंकि जैसे ही थार चली रस्सी बीच में ही टूट गई. इसके बाद चोरों ने फिर से ATM को उठाकर ले जाने की कोशिश की, उसमें भी नाकामयाब रहे. पूरी वारदात के बारे में बताएं उससे पहले वायरल CCTV फुटेज देखिए. 

देखें Video

Advertisement

तस्वीरों में देखिए थार ATM के पास आती है इसमें से तीन बदमाश रस्सी लेकर नीचे उतरते हैं. ये रस्सी थार से बंधी हुई थी. सभी जल्दी से ATM के अंदर घुसते हैं. फिर ATM को रस्सी से बांधकर थार के जरिए बाहर खींचकर लाते हैं, लेकिन रस्सी बीच में ही टूट गई. इसके बाद उन्होंने मशीन को उठाने की कोशिश की लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण ATM को ले जाना मुश्किल था, ऐसे में चोरों ने मशीन को वही छोड़ दिया और भाग निकले. 

इस दौरान अपराधियों ने मशीन से कैश निकालने की भी कोशिश की, लेकिन कोशिश नाकाम रही. पुलिस के मुताबिक, ATM में रखा कैश सुरक्षित है. 

यह भी पढ़ें- स्कूल में 'टीचर' का शर्मनाक खेल! 7वीं के बच्चे से पढ़ाई के वक्त मंगवाई शराब, प्रिंसिपल ने रंगे हाथ पकड़ा

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस घटना ने थार को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. इस बार तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और टक्कर मारने जैसी घटना नहीं हुई. थार का इस्तेमाल चोरों ने किया है हालांकि इस मामले में थार ने उन्हें निराश किया और वे वारदात को सफलतापूर्वक अंजाम नहीं दे सके. फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें