जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सहारनपुर में कांग्रेस MP इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच हुई भिड़ंत, बात पकौड़ा खाने-खिलाने तक पहुंची!

Ashu Malik Imran Masood Fight Video: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई. दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मसूद और मलिक जिस तरह लड़ पड़े वो कांग्रेस-सपा के बीच रिश्तों को बताने के लिए काफी है.

सहारनपुर में कांग्रेस MP इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच हुई भिड़ंत, बात पकौड़ा खाने-खिलाने तक पहुंची!
Image Source: NMF News Input
Advertisement

सहारनपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कहा जा रहा है कि मलिक अपनी समस्या और सवाल का संतोषजनक जवाब न मिलने से खफ़ा थे. उनका आरोप था कि जानकारी सही नहीं दी गई है. वहीं कांग्रेस सांसद मसूद का कहना था कि मीटिंग में वो दूसरों को बोलने नहीं दे रहे और नियम से बैठक नहीं होने दे रहे. इसी पर सारा बवाल हुआ. इस दौरान मलिक ने यह भी कहा कि यहां सवाल या जवाब मांगने आए हैं, कोई पकौड़े थोड़े न खाने आए हैं. इस पर मसूद ने पलटवार किया कि आपको पकौड़े खिला कौन रहा है.

कांग्रेस सांसद-सपा विधायक में सरकारी मीटिंग में भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सहारनपुर देहात से सपा विधायक आशु मलिक जनता से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सवाल उठाना चाहते थे. इसी दौरान सांसद इमरान मसूद ने बैठक की प्रक्रिया और नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि इमरान मसूद ने आशु मलिक से कहा कि वह अन्य लोगों को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं. इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक में जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे. इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही.

इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक

बैठक में कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सामने आई यह तल्खी ऐसे समय में देखने को मिली है, जब उत्तर प्रदेश में दोनों दलों के बीच राजनीतिक संबंधों को लेकर कई मौकों पर मतभेद सामने आते रहे हैं. हालांकि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पर बात करते हुए कहा कि मीटिंग में इस तरह की बातें होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सवाल ही आशु मलिक ने किए हैं.

कांग्रेस-सपा गठबंधन की खुली पोल!

Advertisement

बता दें कि जिस वक्त दोनों के बीच यह तीखी बहस हुई, उस वक्त कैराना की सांसद इकरा हसन, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. मालूम हो कि इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच राजनीतिक टकराव कोई नई बात नहीं है. पिछले लगभग दो वर्षों से दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर सार्वजनिक तौर पर मतभेद सामने आते रहे हैं. राजनीतिक बढ़त और क्रेडिट की इस लड़ाई के बीच बता देना जरूरी है कि दोनों नेता एक ही गठबंधन में हैं. एक कांग्रेस से सांसद हैं तो दूसरे सपा से विधायक हैं. हालांकि मसूद का भी सपा का पुराना इतिहास रहा है.

यह भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार यह बैठक करीब चार घंटे तक चली और प्रशासन द्वारा पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई. आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में सपा-कांग्रेस गठबंधन में कथित असहज स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अटकलों का बाजार गर्म है कि कांग्रेस मुस्लिम वोटों पर अपना दावा मजबूत करना चाह रही है और सपा से ज्यादा से ज्यादा सीटें और हिस्सेदारी की मांग करने वाली है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें