×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नोटों से भरा प्लेन हाईवे पर हो गया क्रैश, लोगों में नोट बटोरने की मची लूट, Video हो गया Viral

सोशल मीडिया पर इस हादसे से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो में बेहद ही हैरान करने वाला नजारा भी दिखा. दरअसल प्लेन के गिरते ही उसमे रखे नए नोट सड़क पर बिखर गए. ज़मीन पर भारी तादाद में नीचे पड़े नोटों को देखकर यहां भारी भीड़ जमा हो गई और वो ज़मीन पर पड़े पैसे बटोरने लगे.

नोटों से भरा प्लेन हाईवे पर हो गया क्रैश, लोगों में नोट बटोरने की मची लूट, Video हो गया Viral

वो कहते हैं ना आपदा में अवसर ढूंढना..ये बात आज बिल्कुल सही साबित होती दिख रही है.  सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. 

सेंट्रल बैंक के लिए नए नोट लेकर जा रहा था प्लेन

दरअसल साउथ अमेरिका के बोलीविया में शुक्रवार की शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया. वायुसेना का एक हरक्यूलिस प्लेन देश के सेंट्रल बैंक के लिए नए नोट लेकर जा रहा था, लेकिन ख़राब मौसम की वजह से प्लेन क्रैश हो गया. इस  हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

सैन्य विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ सैन्य विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी, जब प्लेन ला पाज के पास एक ऑल्टो हवाई अड्डे पर उतरा, तो वो रनवे पर फिसल गया और पास की एक सड़क पर जा गिरा था. 

लोगों में नोट बटोरने की मच गई लूट

 सोशल मीडिया पर इस हादसे से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो में बेहद ही हैरान करने वाला नजारा भी दिखा. दरअसल प्लेन के गिरते ही उसमे रखे नए नोट सड़क पर बिखर गए. ज़मीन पर भारी तादाद में नीचे पड़े नोटों को देखकर यहां भारी भीड़ जमा हो गई और वो ज़मीन पर पड़े पैसे बटोरने लगे. यूं कहें की नोट बटोरने की लूट मच गई हैं. ये वीडियो आपदा में अवसर वाली बात को सही साबित करती दिख रही है. 

पुलिस को आंसू गैस का करना पड़ा इस्तेमाल

पैसे बटोरने के चक्कर में इस कदर भीड़ हो गई की स्थिति को काबू करने और लोगों को हटाने के लिए पुलिस को एक्शन लेना पड़ गया. इस दौरान पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ गया. 

एस ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट अस्थायी रुप से हुआ बंद 

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद एस ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है. बोलीविया की राष्ट्र एयरलाइन ने बताया की ये उसके बेड़े का नहीं था. 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें