Advertisement
Vivo के इस धांसू फोन की सेल शुरू! 7050mAh बैटरी और 50MP कैमरा, ऑफर्स भी तगड़े
Vivo: कंपनी ने फोन के साथ कई खास लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिल सकते हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो vivo S2 आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है.
Advertisement
Vivo Features: चीनी टेक कंपनी vivo ने अपने नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo S2 की भारत में बिक्री शुरू कर दी है. फोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Flipkart, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. कंपनी ने फोन के साथ कई खास लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिल सकते हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो vivo S2 आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है..
vivo S2 की कीमत और कलर ऑप्शन
भारत में vivo S2 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 44,999 रुपये में आता है. फोन को कंपनी ने Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze जैसे तीन आकर्षक रंगों में पेश किया है. इसकी बिक्री vivo India e-store के अलावा Flipkart, Amazon और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है.
Advertisement
UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? सरकार ने दिया साफ जवाब, करोड़ों यूजर्स को राहत
Advertisement
खरीदने पर मिल रहे हैं कई फायदे
vivo ने फोन की बिक्री शुरू करने के साथ ग्राहको के लिए कई ऑफर्स भी दिए है. चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI पेमेंट पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा कुछ पार्टनर्स के जरिए 15 महिने तक Zero Down Payment का विकल्प भी दिया जा रहा है.
पुराना फोन देकर नया vivo S2 खरीदने वालों को 10 प्रतिशत तक V-Upgrade Exchange Bonus मिल सकता है. वहीं V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इसकी शुरुआती कीमत 960 रुपये बताई गई है. कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है, हालांकि यह खास ऑफर 10 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ही लागू है.
Advertisement
बड़ा और शानदार कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
फोन में 6.83 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखना आसान हो सकता है. फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम रखा गया है. Sapphire Blue और Regal Bronze मॉडल 7.99mm पतले हैं, जबकि Silk White मॉडल की मोटाई 8.10mm है.
50MP कैमरा और 4K रिकॉर्डिंग
Advertisement
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony मेन केमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता ..खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Dual View Video और AI Erase 2.0 जैसे फीचर भी दिए गए हैं..
7050mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर
यह भी पढ़ें
परफॉर्मेंस के लिए vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी के अनुसार फोन ने AnTuTu Benchmark V11 पर 9.70 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयोगी हो सकती है. इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग फोन को धूल और पानी स सुरक्षा देती हैं.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo S2 Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. वहीं Jio यूजर्स को 18 महीने के लिए 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro के फायदे भी मिलेंगे.